फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार भीम स्टेडियम में तय हुई स्पोर्ट्स हास्टल की जगह

Mon, 27 Mar 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भीम स्टेडियम
विज्ञापन
दो साल पहले मंजूर हुए स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए अधिकारियों ने पूरे भीम स्टेडियम का निरीक्षण किया। खेल विभाग के अधिकारियों ने निर्माणाधीन सिंथेटिक ट्रैक, फुटबाल मैदान के बीच की जगह को हॉस्टल निर्माण के लिए उपयुक्त पाया। अब इस जगह को तय मानते हुए बीएंडआर विभाग को पत्र लिखा जाएगा और इसके निर्माण के लिए एस्टिमेट तैयार करवाया जाएगा। स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए एक करोड़ की राशि खेल विभाग पहले ही बीएंडआर विभाग को दे चुका है।
विज्ञापन

भीम स्टेडियम में एससी ग्रांट के तहत दो साल पहले लगभग 50 खिलाड़ियों के ठहरने के लिए स्पोर्ट्स हॉस्टल के निर्माण को मंजूरी दी गई थी। सालभर पहले इसके निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये भी जमा करा दिए गए थे लेकिन खेल विभाग के अधिकारियों के रूचि नहीं लेने व अन्य कारणों के चलते निर्माण कार्य लटकता गया और समस्या बताई गई कि हॉस्टल के लिए जगह तय नहीं हो पाई है।
उच्च अधिकारियों के समक्ष यह मुद्दा उठने रविवार की सुबह खेल विभाग मुख्यालय में सेवारत पूर्व खेल निदेशक छाजूराम गोयत ने टीम के साथ स्टेडियम का निरीक्षण किया। काफी देर निरीक्षण के बाद निर्माणाधीन सिंथेटिक ट्रैक, फुटबॉल मैदान के बीच की जगह को हॉस्टल के लिए फाइनल किया। अब इस जगह के बाबत बीएंडआर विभाग के अधिकारियों व मुख्यालय में पत्र लिखा जाएगा। जिसके बाद ही हॉस्टल निर्माण के लिए डिटेल एस्टिमेट तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन


फैसिलिटी सेंटर की ड्राईंग तैयार
भीम स्टेडियम में बॉक्सिंग हॉल व हैंडबाल मैदान के बीच की खाली जगह में फैसिलिटी सेंटर बनाया जाएगा। तीन मंजिला बनने वाले इस भवन की अनुमानित लागत करीब सवा तीन करोड़ रुपये है। दो करोड़ रुपये की राशि निर्माण के लिए बीएंडआर विभाग को सौंपी जा चुकी है। भवन निर्माण पिछले करीब डेढ़ साल से लटका है। अब इसकी ड्राईंग तैयार कर ली गई है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। फैसिलिटी सेंटर में ओपन हॉल और खिलाड़ियों के बैठने की सुविधाएं रहेंगी। इसी भवन में खेल अधिकारियों के कार्यालय व चार गेस्ट रूम होंगे। भवन में खिलाड़ियों को विभिन्न मुकाबले प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाने के लिए एक हॉल रूम, जिम, कैंटीन आदि सुविधाएं होंगी।

भीम स्टेडियम में स्पोर्ट्स हॉस्टल बनाया जाना है। फिलहाल इसमें करीब 50 खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। निरीक्षण के बाद स्टेडियम के बीच में निर्माणाधीन सिंथेटिक ट्रैक व अन्य दो खेल मैदानों के बीच की जगह फाइनल की गई है। इसी जगह के बाबत जल्द ही पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

छाजूराम गोयत, पूर्व खेल निदेशक, खेल विभाग मुख्यालय

फैसिलिटी सेंटर की ड्राइंग तैयार कर ली गई है। जल्द ही एस्टिमेट तैयार किए जाएंगे। स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए अभी जगह फाइनल करके सूचित नहीं किया गया है।
पीके बागड़ी, एक्सईएन- बीएंडआर विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें