फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: फिट इंडिया अभियान के तहत चौ बंसीलाल कॉलेज में खेल उत्सव की शुरुआत

Sat, 30 Aug 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लोहारू के चौ बंसीलाल कॉलेज में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम शुरू हुए खेल उत्सव कार्यक्रम में
विज्ञापन
लोहारू। स्थानीय चौ बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को तीन दिवसीय खेल उत्सव की शुरुआत की गई। तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया।
विज्ञापन


इस दौरान कॉलेज के युवाओं को खेलों के महत्व और फिट इंडिया अभियान से संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी। युवाओं को खेलों में अधिक से अधिक हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ सुजीत कुमार ने बताया कि महाविद्यालय को भी राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह से सीधे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा गया है। खेल प्रभारी विजय कुमार ने फिट इंडिया अभियान के महत्व और उससे जुड़ीं गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया।
प्रो. डॉ सुखबीर सिंह ने जीवन में खेलोंं के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि खेलों में अब व्यक्ति अपना कॅरिअर भी बना सकता है। उन्होंने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अनुशासन, समर्पण और उपलब्धियों पूरे देश का नाम रोशन किया था। डॉ. उमेद, डॉ. सुजीत, विजय, सरिता, राजबाला आदि ने विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें