फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports: भिवानी की मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने प्राप्त किया ओलंपिक कोटा, मुक्केबाज को दी 5-0 से मात

Sun, 02 Jun 2024 11:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

जैस्मिन लंबोरिया ने रविवार को हुए मुकाबलों में माली देश की मुक्केबाज को 5-0 से मात दी। जैस्मिन की जीत के बाद भिवानी से दो महिला मुक्केबाजों का ओलंपिक कोटा पक्का हो गया है। 
विज्ञापन
जैस्मिन लंबोरिया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक कोटा प्राप्त करने के लिए थाईलैंड में ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबलों का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को हुए मुकाबलों में भिवानी जिले के दो मुक्केबाज रिंग में उतरे। जिनमें से महिला मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को 5-0 से मात देते हुए ओलंपिक कोटा प्राप्त किया। वहीं पुरुष मुक्केबाजी में सचिन सिवाच को हार का सामना करना पड़ा। जिससे सचिन को ओलंपिक कोटा पाने से वंचित रहना पड़ा।

विज्ञापन


जैस्मिन की जीत के बाद जिले से दो महिला मुक्केबाजों का पेरिस ओलंपिक कोटा पक्का हो गया है। दरअसल, पेरिस ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबलों का आयोजन थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में किया जा रहा है। रविवार को हुए मुकाबलों में भिवानी की मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने मुक्के का जबरदस्त दम दिखाते हुए पेरिस ओलंपिक कोटा प्राप्त किया।

महिला मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 57 किलो ग्राम भार वर्ग में माली देश की मुक्केबाज को एक तरफा हराते हुए 5-0 से जीत दर्ज की है। मुकाबलों के शुरुआत से ही मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने जबरदस्त पंच जड़ते हुए जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


वहीं पुरुष मुक्केबाजी में 57 किलो भार वर्ग में सचिन सिवाच को फिलीपिंस के मुक्केबाज से हार का सामना करना पड़ा। जिससे सचिन को ओलंपिक कोटा पाने से वंचित रहना पड़ा। ओलंपिक कोटा प्राप्त करने के लिए पिछले साल चीन में हुए मुकाबलों में भिवानी की महिला मुक्केबाज प्रीति पंवार ने कोटा पक्का कर लिया था।

जैस्मिन लंबोरिया ने जीता एकतरफा मुकाबला
महिला मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया को पहले मुकाबले में बाई मिली थी। दूसरे मुकाबले में जैस्मिन ने अजरबैजान के मुक्केबाज को एकतरफा हराते हुए 5-0 से जीत दर्ज की थी। तीसरे मुकाबले में जैस्मिन ने स्विजरलैंड के मुक्केबाज को 5-0 से हराते हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पहुंची थी। वहीं रविवार को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जैस्मिन ने फिर से एकतरफा जीत दर्ज करते हुए माली देश की मुक्केबाज को 5-0 से मात देते हुए ओलंपिक कोटा प्राप्त किया है।

आरंभ में सचिन का रहा एकतरफा मुकाबला
ओलंपिक कोटे के लिए मुक्केबाज सचिन सिवाच का आरंभ से ही एकतरफा मुकाबला रहा। पहले राउंड के मुकाबले में सचिन ने न्यूजीलैंड के मुक्केबाज को 5-0 से मात दी थी। दूसरे राउंड के मुकाबले में डेनमार्क के मुक्केबाज को 5-0 से हराया। तीसरे राउंड में सचिन ने तुर्की के मुक्केबाज को फिर से 5-0 से मात देते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। लेकिन सेमी फाइनल मुकाबले में सचिन को हार का सामना करना पड़ा।

रविवार को हुए मुकाबलों में भिवानी की मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने पेरिस ओलंपिक कोटा प्राप्त किया। जैस्मिन लंबोरिया ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 57 किलो ग्राम भार वर्ग में माली देश की मुक्केबाज को 5-0 से मात दी है। वहीं पुरुष मुक्केबाजी में सचिन सिवाच को हार का सामना करना पड़ा। जिससे सचिन ओलंपिक कोटा पाने से वंचित रह गया। जैस्मिन की जीत के बाद भिवानी जिले से दो महिला मुक्केबाजों को पेरिस ओलंपिक कोटा प्राप्त हो गया है। - संदीप लंबोरिया, कोच, जैस्मिन लंबोरिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें