फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: इग्नू से पर्यावरण अध्ययन में करें मास्टर डिग्री

Sun, 02 Jun 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डाॅ. धर्मपाल ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार से इच्छुक विद्यार्थी एमए (पर्यावरण अध्ययन) पाठ्यक्रम कर सकते हैं। पर्यावरणीय गिरावट और जलवायु परिवर्तन वैश्विक घटनाएं हैं। जहां दुनिया के एक हिस्से में हुई क्रिया दुनिया भर में पारिस्थितिक तंत्र और आबादी को प्रभावित करती है। प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र का वर्तमान क्षरण पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, संसाधनों की कमी, जैव विविधता हानि, आदि के रूप में देखा जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एमए (पर्यावरण अध्ययन) कार्यक्रम एक बहुआयामी और एक अंतविषय दृष्टिकोण के साथ विभिन्न प्रकार की पर्यावरणीय चिंताओं पर जागरुकता पैदा करना है। नई शिक्षा नीति के अनुरूप कार्यक्रम को मॉड्यूलर दृष्टिकोण के साथ पेश किया जा रहा है। अध्ययन के प्रथम वर्ष (पाठ्यक्रम) को पूरा करने के बाद शिक्षार्थी पर्यावरण अध्ययन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त करने के पात्र होंगे। कार्यक्रम पूरा करने के बाद, शिक्षार्थी भारत और दुनिया भर में पर्यावरण और वातावरण स्थिरता संबंधी चिंताओं को दूर करने में निर्णायक भूमिका निभाने में सक्षम होंगे।
पर्यावरणीय गिरावट के वर्तमान संदर्भ और एसडीजी को पूरा करने के लिए भविष्य की महत्वाकांक्षी योजनाओं को देखते हुए इग्नू ने पर्यावरण के विभिन्न पहलुओं को छूने के लिए एमए (पर्यावरण अध्ययन) पाठ्यक्रम की शुरुआत की है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया इग्नू का कॉमन प्रॉस्पेक्टस देखें। जोकि इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रवेश लिंक है https://ignouadmission.samarth.edu.in/ इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि 30 जून है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें