फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दिवाली पर आपात विभाग में बनेगा स्पेशल वार्ड

Fri, 17 Oct 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में ​स्थित आपातकालीन विभाग। 
विज्ञापन
भिवानी। दिवाली त्योहार पर लोग आतिशबाजी का जमकर प्रयोग करते हैं। ऐसे में बहुत सी जगह पटाखों से शरीर का अंग झुलसने के मामले भी सामने आते हैं। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए शहर के चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में जले हुए मरीजों को दाखिल करने के लिए स्पेशल बेड की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को शेड्यूल तैयार कर ड्यूटी पर रहने वाले चिकित्सकों को सूचित कर दिया जाएगा। दरअसल, दिवाली के त्योहार पर हर साल लोग पटाखे जलाते हैं। पटाखे को आग लगाते समय कुछ लोग शिकार हो जाते हैं। इसमें बच्चे सबसे ज्यादा शिकार होते हैं। त्योहारी सीजन पर किसी मरीज को आपात स्थिति में परेशानी नहीं हो। इसके लिए स्पेशल बेड और चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि किसी भी स्थिति से बचा जा सकें। चिकित्सकों की टीम में चिकित्सा विशेषज्ञों को लगाया जाएगा। इसके अलावा दमकल सेवाएं भी 24 घंटे सक्रिय रहेंगी।

आपातकालीन विभाग में दिवाली के त्योहार को देखते हुए स्पेशल वार्ड और चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए स्टाफ भी बढ़ाया जाएगा ताकि किसी मरीज को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। पटाखों से जले घायलों के लिए भी आपात विभाग में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

-डॉ. बलवान सिंह, प्रभारी नागरिक अस्पताल भिवानी।

-बिजली विभाग भी रहेगा सक्रिय, शिकायत केंद्रों पर की तैनाती
दिवाली पर बेहतर सेवाओं के लिए बिजली निगम के फील्ड कर्मचारियों को भी पेट्रोलिंग कर लाइनों की निगरानी के आदेश दिए हैं। ट्री कटिंग का काम किया जा रहा है ताकि पेड़ों के बीच टहनियों में तारों की स्पार्किंग न हो। दिवाली पर शिकायत केंद्रों पर भी कर्मचारियों की तैनाती की गई है। निगम के महाप्रबंधक विनोद पूनिया ने बताया कि निगम कर्मचारियों को दिवाली के त्योहार पर अलर्ट किया गया है। कर्मचारियों की छुट्टी रद्द की गई हैं, सभी कर्मचारी अपने क्षेत्र की लाइनों की लगातार मॉनिटरिंग करते रहेंगे। एक पल के लिए भी बिजली नहीं झपकने दी जाएगी।

दमकल विभाग का बेड़ा अलर्ट पर रहेगा
हरियाणा आपात कालीन सेवाएं एवं अग्निशमन विभाग भी दिवाली पर अलर्ट मूड में रहेगा। दमकल कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। सभी दमकल गाड़ियों को चालू हालत में रखा गया है। वहीं इन पर तैनात कर्मचारियों को शिफ्ट वाइज तैनात किया है। कहीं पर भी आग लगने की सूचना के मात्र दस मिनट में गाड़ी मौके पर पहुंचेगी। भिवानी दमकल बेड़े में दस गाड़ी हैं। जिनकी रिपेयरिंग और सर्विस पहले ही कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें