फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गर्भवती महिलाओं के ओरल हेल्थ पर विशेष ध्यान

Fri, 10 Jul 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की दंत जांच करतीं डॉ. प्रीति। 
विज्ञापन
भिवानी। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत भिवानी जिले में एक नई पहल शुरू हुई है। अब गर्भवती महिलाओं के सामान्य स्वास्थ्य के साथ उनके ओरल हेल्थ पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में विशेष ओरल हेल्थ चेकअप काउंटर स्थापित कर गर्भवती महिलाओं की ओरल स्क्रीनिंग का अभियान चलाया गया। चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में आयोजित पीएमएसएमए शिविर में दंत सर्जन डॉ. प्रीति ने 25 गर्भवती महिलाओं के ओरल हेल्थ की जांच की। इस शिविर में महिलाओं को दांतों की सड़न, मसूड़ों की सूजन और पायरिया जैसी बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया।
दंत सर्जन डॉ. प्रीति ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलावों से मसूड़ों में सूजन और दांत ढीले हो सकते हैं। महिलाएं अक्सर इस पर ध्यान नहीं देतीं, जिससे बड़ी समस्या हो सकती है। इसलिए गर्भावस्था में ओरल हाइजीन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं को दिन में कम से कम दो बार ब्रश करने की सलाह दी।
विज्ञापन

खान-पान में बदलाव और संभावित बीमारियों के प्रति भी महिलाओं को सजग रहना चाहिए। सही पोषण और मुंह की नियमित सफाई से जच्चा-बच्चा दोनों को संक्रमणों से बचाया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान को जारी रखने का निर्णय लिया है, ताकि कोई भी गर्भवती महिला इस सुविधा से वंचित न रहे। यह ओरल स्क्रीनिंग अभियान हर महीने की 9, 10 और 23 तारीख को तथा प्रत्येक माह के अंतिम कार्य दिवस पर चलाया जाता है। इससे महिलाओं में जागरूकता बढ़ेगी और समस्याओं का समय पर निदान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें