फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गली में गंदे पानी का जमाव होने से राहगीर और दुकानदार परेशान

Fri, 10 Jul 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लोहारू में पीएनबी बैंक के समीप गली में जमा गंदा पानी। 
विज्ञापन
लोहारू। कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक के साथ लगती गली में नालियों की समय पर सफाई नहीं होने और सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे बैंक में आने-जाने वाले ग्राहकों, स्थानीय दुकानदारों, गली में रहने वाले परिवारों तथा राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कुछ समय से गली की नालियों का पानी सड़क पर जमा हो रहा है।
विज्ञापन

नालियों में गंदा पानी भरा रहने के कारण सड़क पर कीचड़ और बदबू का माहौल बना हुआ है। बैंक में आने वाले ग्राहकों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है जबकि दुकानदारों का कहना है कि इस समस्या के कारण उनके प्रतिष्ठानों पर आने वाले ग्राहकों की संख्या भी प्रभावित हो रही है।
गली में रहने वाले परिवारों ने बताया कि लगातार जमा रहने वाले गंदे पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। तेज बदबू के कारण लोगों का घरों के बाहर बैठना और पैदल आवागमन करना भी मुश्किल हो गया है। कई बार संबंधित विभाग को समस्या से अवगत करवाने के बावजूद अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि गली की नालियों की नियमित सफाई करवाई जाए, सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए तथा सड़क पर जमा गंदे पानी की तत्काल निकासी सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके और क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे।
नगर पालिका प्रधान प्रदीप तायल ने इस संबंध में बताया कि सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण नालियों में पानी जमा हो रहा है। समस्या की जानकारी है और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही पानी की निकासी कराकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा।


पंजाब नेशनल बैंक के पास गली में कई दिनों से गंदा पानी जमा होने के कारण लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। बदबू और गंदगी के कारण आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। नगर पालिका को जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-रिंकू जांगिड़ स्थानीय निवासी


बैंक में आने वाले ग्राहकों और दुकानों पर आने वाले लोगों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। इससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। नियमित रूप से नालियों की सफाई और सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करना बेहद जरूरी है। सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय होती है जब रात को बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है तो अंधेरे में गली को पार करना बेहद मुश्किल हो जाता है। नगर पालिका को चाहिए कि जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान करें।
-पंकज वर्मा, दुकानदार

सड़क पर लगातार गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों की संख्या बढ़ गई है और बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन को तुरंत प्रभाव से पानी की निकासी करवाकर लोगों को राहत देनी चाहिए। इसी मौसम में जब पानी अधिक दिनों तक जमा रहता है तो डेंगू व मलेरिया का खतरा अधिक बढ़ जाता है इसलिए जमा पानी का स्थाई समाधान होना बेहद जरूरी है।
-देवेंद्र श्योराण स्थानीय निवासी

यह गली रोजाना सैकड़ों लोगों के आवागमन का रास्ता है। गंदे पानी और बदबू के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर पालिका को नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

-जितेंद्र वर्मा, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें