फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा शक्ति परीक्षा के लिए भिवानी से चलेंगी स्पेशल बसें

विज्ञापन
भिवानी बस स्टैंड पर बूथ पर लगी बसें। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। दुर्गा शक्ति परीक्षा के लिए भिवानी बस स्टैंड से परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज स्पेशल बसें चलाएगा। परीक्षा केंद्रों के लिए बसें रविवार सुबह चार बजे से रवाना होंगी। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों तक जाने वाली स्पेशल बसों में ऑन द स्पॉट टिकट बुकिंग भी करा सकेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने दुर्गा शक्ति परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए स्पेशल बसों के संचालन का फैसला लिया है। 12 दिसंबर रविवार को परीक्षा के लिए स्पेशल बसें चलेंगी। इसके लिए एडवांस टिकट बुकिंग की सुविधा नहीं दी गई है, जबकि परीक्षार्थी ऑन द स्पॉट टिकट बुकिंग करा सकेंगे। परीक्षार्थियों को सुबह आठ बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। इस हिसाब से परीक्षा के लिए लगाई गई बसें सुबह चार बजे से रवाना होंगी।
यह रहेगा शेड्यूल
भिवानी से नारनौल के लिए सुबह पांच बजे बसें रवाना होंगी। इसी तरह भिवानी से हिसार, सिरसा सुबह चार बजे और भिवानी से पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र के लिए सुबह चार बजे बसें चलेंगी। भिवानी से गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए सुबह चार बजे बस परीक्षा केंद्र के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

वापसी का पास भी मिलेगा
दुर्गा शाक्ति परीक्षा के लिए महिला परीक्षार्थियों व उनके परिजनों की सुविधा के लिए रोडवेज ने बस स्टैंड से परीक्षा केंद्र तक स्पेशल बसें चलाने का फैसला लिया है। बसों में परीक्षार्थियों को ऑन द स्पॉट टिकट दिए जाएंगे। इन विद्यार्थियों को परीक्षा देने के बाद वापसी का पास भी मिलेगा।
विज्ञापन

-मनोज कुमार, महाप्रबंधक भिवानी डिपो, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें