बेटे के बिना बताए कहीं चले जाने से परेशान एक हलवाई ने पंखे से लटककर फांसी लगा ली। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार सुबह करीब पौने 12 बजे दिनोद गेट क्षेत्र की निर्माण गली में रहने वाले करीब 55 वर्षीय कृष्ण कुमार ने पंखे से लटककर फांसी लगा ली। सूचना पर दिनोद गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया।
मृतक के बडे़ बेटे राजन ने बताया कि उसका भाई कुछ दिन पूर्व बिना बताए घर से चला गया है। जिस कारण उसका पिता तनाव में रहने लगा और इस तनाव के कारण ही यह कदम उठाया। मामले में चौकी इंचार्ज राजबीर सिवाच ने बताया कि इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।