फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कहीं मैनहोल की नहीं हो रही सफाई तो कोई बिजली मीटर कनेक्शन के लिए भटक रहा

Fri, 10 Apr 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डीसी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनका समयबद्ध समाधान करें।
विज्ञापन

इस दौरान वार्ड-25 के पार्षद ने मुख्य सीवरेज मैनहोल की सफाई करवाने, संदीप सिंह ने जाटू लोहारी में बिजली मीटर कनेक्शन दिलवाने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार और वीरवार को जिला मुख्यालय और उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं ताकि जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारी समाधान करने में किसी प्रकार की कोताही न बरतें।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी वीसी के माध्यम से शिविर में जुड़े और अधिकारियों को शिकायतों को लंबित न रखने तथा उनका तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और जनता की समस्याओं का प्रभावी निस्तारण करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों को पूरी गंभीरता से सुना जाए और उनका प्रभावी समाधान किया जाए।
विज्ञापन

समाधान शिविर में करण सिंह ने सिटी रेलवे स्टेशन से सुभाष चंद्र बोस चौक तक नवीनीकरण व अनावश्यक कटों से संबंधित समस्या रखी। अमित ने फैमिली आईडी से अनजान सदस्य हटाने व पंचायती जमीन से कब्जे हटवाने की बात रखी। भीम सिंह ने डिफेंस कॉलोनी में ट्रांसफार्मर की स्थिति सुधारने की मांग की। सुनील वर्मा नंबरदार ने हांसी गेट के आसपास क्षेत्र के साथ-साथ शहर में विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण की समस्या रखी।
धिराना कलां में टायर जलाकर प्रदूषण फैलाने पर होगी कार्रवाई समाधान शिविर में गांव धिराना कलां व हालवास निवासियों ने बताया कि गांव धिराना कला में एक टायर फैक्टरी से उत्पन्न प्रदूषण के कारण लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। इस पर डीसी ने पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को तुरंत प्रभाव से मौके पर जाकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एमिनेंट पर्सन अनिल सोलंकी ने रोहतक गेट से हालुवास गेट व लोहारू फाटक तक सड़कों की मरम्मत की समस्या उठाई। इस माैके पर एसपी अमित कुमार, एडीसी दीपक बाबूलाल कारवा, डीएमसी हरबीर सिंह, डीएसपी अनूप कुमार, एसई विनोद पूनिया माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें