गांव खेड़ी बूरा में शुक्रवार रात खेत में सो रहे तीन किसानों पर दर्जन भर लोगों ने लाठी डंडाें से जानलेवा हमला कर दिया। घायलोें को नगर के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गांव खेड़ी बूरा निवासी किसान सोमवीर सिंह, राजेश और नरेश कुमार अपने खेत में सो रहे थे।
बताया जाता है कि रात के समय करीब एक दर्जन लोग वाहन में सवार होकर आए तथा इन किसानों पर हमला कर दिया। हमलावर लाठी-डंडे लिए हुए थे। हमलावरों ने तीनों किसानों पर डंडों से प्रहार किए जिससे उन्हें काफी चोटें आई। इन किसानों के सिर, कमर हाथ आदि में चोटें लगीं।
सूचना पाकर घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्हें सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। चिकित्सकों ने इसकी सूचना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए। सदर थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।