तोशाम। होटल पर बैठकर कोल्डड्रिंक पी रहे दो साथियों पर 10-15 युवकों ने हमला कर दिया और मौके से युवकों से बाइक व सोने की चेन छीन ले गए। पुलिस ने पीड़ित युवकों की शिकायत पर हमला करने वाले युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दांग निवासी रितिक ने बताया कि वह व उसका दोस्त अश्वनी हलवाई तोशाम की दुकान पर ठंडा पी रहे थे। उसी समय एक बाइक पर रोहित, राजन व उसके साथ दो अन्य लड़के उनके पास आ गए। रोहित ने उसके पास आकर मेरा गला पकड़ लिया और झगड़ा करने लगे। रितिक ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। हमले में दोनों युवकों को काफी चोटें आई। हमला करने वाला युवक उनकी बाइक व सोने की चेन भी छीन ले गए। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर हमला करने वाले युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।