फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पुराना भारतनगर में सीवर लाइन सुधारने के लिए नारेबाजी

Wed, 16 Jul 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भारतनगर की गली में जमा गंदा पानी दिखाते क्षेत्रवासी। 
विज्ञापन
भिवानी। शहर के पुराना भारतनगर शिव मंदिर वाली गली में पिछले 20 दिनों से सीवर व्यवस्था ठप है। मैनहोल ओवरफ्लो होने के कारण सीवर का गंदा पानी सड़क पर दूर तक फैला है। इसकी वजह से इलाके में दुर्गंध फैली है। इससे परेशान स्थानीय लोगों ने मंगलवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के बाद तो क्षेत्र की गलियां गंदे पानी से लबालब हो रहीं हैं, जिससे गंदा पानी घरों के अंदर भी घुस रहा है।
मुख्य सड़क और गलियों के अंदर बारिश में करीब ढाई से तीन फीट तक पानी जमा हो रहा है। इसकी निकासी नहीं हो पा रही है। सीवर लाइन ठप होने की वजह से गंदा पानी हमेशा फैला रहता है। बच्चे भी इसी गंदे पानी के अंदर से होकर स्कूल जाने के लिए मजबूर हैं।
कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि बारिश के बाद मच्छर का लारवा भी तेजी से पनप रहा है। बदबू की वजह से लोगों का घरों में रह पाना भी मुश्किल हो गया है। शिकायतों के बावजूद प्रशासन और संबंधित विभाग ने समस्या नहीं सुलझाई।
विज्ञापन

इसलिए मंगलवार को रोष प्रदर्शन के बाद क्षेत्र के लोगों ने विधायक घनश्याम सर्राफ के घर जाकर उन्हें समस्या बताई। विधायक ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। इस दौरान धर्मदेव शास्त्री, सुनील कुमार, कुलदीप सिंह, घनश्याम, चिंटू, लालचंद, भीमसेन, हेमंत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें