फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शहीदी दिवस पर हुई नारा लेखन प्रतियोगिता

Fri, 31 Jan 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नेहरू युवा केंद्र ने शहीदी दिवस के अवसर पर सुई गांव में नारा लेखन प्रतियोगिता कराई। आयोजक माई भारत स्वयंसेवक मोहित ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों की याद और महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर यह शहीदी दिवस मनाया जाता है। महात्मा गांधी ने हिंसा को कभी नहीं अपनाया। उन्होंने हमेशा सत्याग्रह और अहिंसा का पालन किया। देश को आजाद कराने में उनका योगदान अतुलनीय है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे जयप्रकाश, प्राचार्य दीपक शर्मा, कृष्ण गुज्जर सुई, यूथ क्लब सुई के प्रधान तुषार गोयल, पवन कुमार, राममेहर समेत कई स्टाफ सदस्यों ने शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती पर रक्तदान शिविर 12 को

भिवानी। नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था की ओर से संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती पर घंटाघर स्थित सामान्य अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। संस्था के संस्थापक सुरेश सैनी ने बताया कि यह शिविर 12 फरवरी को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगा। इसमें हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष विजेंद्र बड़गुजर मुख्य अतिथि रहेंगे। संस्था के संस्थापक सुरेश सैनी ने बताया कि संत रविदास ने समाज में समानता, सेवा और मानवता का संदेश दिया था। रक्तदान शिविर के माध्यम से संस्था उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें