फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आंधी व बारिश के बाद बढ़ रहे त्वचा व आंखों में संक्रमण

Mon, 26 May 2025 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में लगी मरीजों की भीड़।  
विज्ञापन
भिवानी। आंधी व बारिश के बाद त्वचा व आंखों में संक्रमण बढ़ रहा है। शहर के निजी व सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आंधी व बारिश के बाद अस्पतालों में आंखों में संक्रमण, आंखों में खुजली, आंखों से पानी आना व त्वचा पर संक्रमण, त्वचा पर खुजली, लाल दाने निकलना जैसे लक्षण मिल रहे हैं।
विज्ञापन

पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में पहले 60 से 70 मरीज आते थे। वहीं फिलहाल मरीज बढ़ कर सौ तक पहुंच चुके हैं। इसके अलावा नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में जहां 120 मरीज रहते थे। वहीं फिलहाल आंखों से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ कर 180 तक पहुंच गई है। ऐसे में चिकित्सक भी मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
त्वचा संक्रमण के लक्षण
त्वचा का लाल होना।
त्वचा पर सूजन।
त्वचा पर जलन।
त्वचा पर लाल दाने निकलना।
त्वचा पर खुजली चलना।
आंखों में संक्रमण के लक्षण
आंखों से पानी आना।
आंखों में खुजली चलना।
आंखों में दर्द के साथ जलन होना।
कैसे करें बचाव
आंखों को संक्रमण से बचाने के लिए ठंडे पानी से धोते रहें। धूल में जाने से पहले चश्मा का प्रयोग करें। दुपहिया वाहन चलाते समय आंखों व चेहरे को कवर कर रखें। हेलमेट का प्रयोग करें। वहीं त्वचा से बचाव के लिए संक्रमण वाली जगह पर तेल लगाएं। ऐसे पानी में नहाने से बचें, जिसमें त्वचा पर संक्रमण होने का खतरा रहता हो। गर्मी के मौसम में नहरों में नहाने से बचें। कुछ लोग तालाबों में नहाते हैं। इससे बचाव करें।
विज्ञापन

क्यों बन रही है समस्या
बता दें कि जिले में नौतपा शुरू होने से पहले अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन शनिवार रात को आई आंधी व बारिश के बाद जहां लोगों को तापमान में गिरावट आने से गर्म हवा से तो राहत मिली। लेकिन पसीना छुड़ाने वाली गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। पसीना आने के कारण लोग त्वचा व आंखों में संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। वहीं कुछ लोग नहरों व गांव के तालाबों में नहाने के लिए जाते हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा सबसे अधिक रहता है। शहरों में पानी की किल्लत बनी हुई है। ऐसे में कुछ नलकूपों का पानी भी लोगों को आंखों व त्वचा संबंधित संक्रमण दे रहा है। पसीना की अधिकता के कारण भी लोग इस समस्या का शिकार हो रहे हैं।
आंखों को किसी भी संक्रमण से बचाने के लिए ठंडे पानी से धोते रहें। अपनी मर्जी से किसी भी प्रकार का दवा आंखों में न डालें। अगर किसी प्रकार का संक्रमण व समस्या आंखों में महसूस होती है तो नजदीकी नेत्र रोग विशेषज्ञ से परामर्श करें। किसी प्रकार के घरेलू नुस्खे आंखों पर प्रयोग न करें।
- डॉ. हरजीत, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मेडिकल कॉलेज भिवानी।

त्वचा पर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत नजदीकी चिकित्सक से परामर्श करें। अपनी मर्जी से कुछ लोग दवा खरीद कर लगा लेते हैं। ऐसा करना गलत है। पहले त्वचा संबंधित बीमारी को समझें। इसके बाद ही चिकित्सक की सलाह के अनुसार दवा का प्रयोग करें।
विज्ञापन

- डॉ. जनश्रुति, त्वचा रोग विशेषज्ञ, मेडिकल कॉलेज भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें