फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महिलाओं समेत छह की हुई मौत, एक दिन में रिकॉर्ड 211 संक्रमित मिले

विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में कोरोना टेस्ट के लिए लाइन में खड़े लोग। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण अब गंभीर बन चुका है। मंगलवार को सात संक्रमितों की मौत के बाद बुधवार को भी छह संक्रमितों की मौत की सूचना आई। इनमें चार महिलाएं हैं। बुधवार को एक दिन में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित आने का भी रिकॉर्ड बना। बुधवार को 211 नए संक्रमित मिले। जिनमें अकेले 64 तो जिला जेल के बंदी हैं। जेल से पिछले चार दिन के दौरान 100 कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

पहली बार एक्टिव केसों का आंकड़ा भी 1000 के पार पहुंच गया है। अब जिले में 1071 एक्टिव केस हैं। अब तक जिले में 7970 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 6731 ठीक हो चुके हैं। बुधवार को भी 570 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए।
कोरोना वायरस का आंकड़ा दिन-ब दिन खतरनाक होता जा रहा है। पिछले 11 दिन में 1377 कोरोना संक्रमित सामने आए है यानी औसतन 125 से अधिक मरीज हर रोज। यह आंकड़ा दिन-ब दिन बढ़ता जा रहा है। अप्रैल माह के 32 दिनों के दौरान 30 कोरोना संक्रमित अपनी जान भी गंवा चुके हैं। चार ऐसे हैं, जो दूसरे जिलों या राज्यों के रहने वाले हैं और भिवानी आए हुए थे और यहीं उपचार के दौरान दम तोड़ा। कोरोना के कारण भयावह होती जिले की तस्वीर से हर कोई चिंतित है। जिला प्रशासनिक अधिकारी हो, स्वास्थ्य विभाग हो या आमजन, हर किसी के माथे पर चिंता साफ देखी जा रही है। इसके बावजूद कुछ क्षेत्रों खासकर बाजारों और मंडियों में अभी भी लापरवाही बरती जा रही है। लोग मास्क नहीं लगा रहे और न ही सामुदायिक दूरी रख रहे हैं। ऑटो में तीन सवारियों के नियम के बावजूद चालक आठ से 10 सवारियां बैठा रहे हैं। बसों में 50 फीसदी यात्री बैठाने के आदेशों के बावजूद हालात ये हैं कि सभी सीटों पर यात्री बैठने के अलावा सीट न मिलने के कारण खड़े होकर भी काफी संख्या में लोग यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

जेल में हालात गंभीर, उठाए जा रहे सुरक्षात्मक कदम
जिला जेल में भी कोरोना संक्रमण के चलते हालात बदतर हो गए हैं। बुधवार को 64 बंदी पॉजिटिव मिले। जिनमें से एक बेल पर रिहा हो चुका है। वहीं 37 पहले से संक्रमित हैं। जिसके बाद अब अकेले जिला जेल में 100 बंदी संक्रमित हैं। इनमें कुछ पिछले दिनों छुट्टी के बाद वापस लौटे हैं। पहले कोरोना टेस्ट के बाद ही बंदियों को लिया जाता था मगर बीच में कोर्ट के निर्देश पर रैपिड किट के टेस्ट के बाद ही बंदियों को जेल भेजा जाने लगा। रैपिट किट में जिनकी निगेटिव रिपोर्ट आई, उनमें से कुछ की आरटीपीसीआर टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। अभी जिला जेल के काफी सैंपलों की रिपोर्ट लंबित है। ऐसे में यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। हालांकि जिला जेल में कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए भी जेल प्रशासन ने कदम उठाए हैं। सैनिटाइजर, साबुन से बार-बार हाथ धोने आदि व्यवस्थाएं की गई हैं।
इन्होंने तोड़ा दम
- लीलस के बुजुर्ग ने तोड़ा दम
कोरोना वायरस से संक्रमित सिवानी क्षेत्र के गांव लीलस के 78 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। उन्हें 19 अप्रैल को बीपी की शिकायत होने पर हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां कोरोना टेस्ट हुआ। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 20 अप्रैल को दोपहर करीब सवा एक बजे बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। कोविड-19 सुरक्षा नियमों के साथ शव का अंतिम संस्कार किया गया।
57 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम
57 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना से जिंदगी की जंग हार गया। व्यक्ति को खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ की समस्या हुई थी। जिसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान व्यक्ति ने 20 अप्रैल की शाम पांच बजे दम तोड़ दिया।
लेघा हेतवान की दो महिलाओं ने तोड़ा दम
कोराना संक्रमित लेघा हेतवान की दो महिलाओं ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पहली महिला को 17 अप्रैल को सांस लेने में तकलीफ होने पर हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां 20 अप्रैल को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 21 अप्रैल को सुबह करीब सवा 10 बजे महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
नई की बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम
नई बस्ती की 75 वर्षीय महिला भी कोरोना से जिंदगी की जंग हार गई। महिला केे 12 अप्रैल को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगी थी। जिसके बाद महिला को बुखार, दस्त और सांस लेने में तकलीफ की समस्या हुई। महिला को 19 अप्रैल को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। आराम नहीं होने पर एक अन्य निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां बुधवार सुबह करीब छह बजे महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कोविड-19 सुरक्षा नियमों के तहत शव का अंतिम संस्कार किया गया।
चांग की 82 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम
चांग की 82 वर्षीय महिला ने भी कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद दम तोड़ दिया। महिला को बुखार की शिकायत हुई थी। जिसके बाद 19 अप्रैल को अस्पताल में दिखाया गया। जहां उनका कोरोना टेस्ट हुआ। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला ने सामान्य अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
पिछले 11 दिन में ये रहा आंकड़ा
तिथि संक्रमित मौत
21 अप्रैल 211 06
20 अप्रैल 163 07 (चार मृतक दूसरे जिलों व राज्यों से आए थे)
19 अप्रैल 137 00
18 अप्रैल 150 01
17 अप्रैल 150 01
16 अप्रैल 131 01
15 अप्रैल 93 01
14 अप्रैल 110 02
13 अप्रैल 54 01
12 अप्रैल 72 00
11 अप्रैल 106 01
वर्जन:::
कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में जरूरी है कि लोग सावधानी रखें और कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें। मास्क लगाकर, सामुदायिक दूरी के नियम और बार-बार साबुन से हाथ धोने भर से काफी बचाव संभव है। इसके अलावा जिन लोगों में कोरोना के लक्षण नजर आए, वे अपनी जांच करवाएं। पॉजिटिव लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि वे नियमित रूप से दवाई लें और निर्देशानुसार अपना ध्यान रखें।
विज्ञापन

- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें