कंवरपाल कलिंगा को कार्यक्रम में सम्मानित करते हुए का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच भाइयों में सबसे छोटे और दो बच्चों के थे पिता
गायक कंवरपाल कलिंगा पांच भाईयों में सबसे छोटे थे। कंवरपाल के बड़े भाई राजेंद्र ने बताया कि वे पांच भाई हैं, जिनमें सबसे छोटा कंवरपाल थे। राजेंद्र ने बताया कि कंवर पाल दो बच्चों के पिता थे। उनके दो लड़के, एक 17 और दूसरा 15 साल का है। पत्नी के अलावा परिवार में कंवरपाल की माता मामो देवी हैं। कंवरपाल की अचानक मौत से पूरे परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरा गांव और आसपास के क्षेत्र के लोग एक गायक के अचानक निधन से सदमे में है। कंवर पाल के बड़े भाई राजेंद्र ने बताया कि पहले बुखार आया तो लोकल दवा ली थी, जिसके बाद उसे रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी प्लेटलेट्स काफी नीचे गिर गई थी और मुंह से भी खून आ गया था। जिसके बाद हालत ज्यादा बिगड़ती चली गई और सोमवार सुबह तीन बले कंवरपाल ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने उसे डेंगू की पुष्टि की थी।
सोमवार से लगातार तीन दिनों तक थे इलाके में कंवरपाल के कार्यक्रम
भाई राजेंद्र ने बताया कि कंवरपाल का सोमवार को भी कार्यक्रम था और लगातार तीन दिनों तक उसके इलाके में कार्यक्रम निर्धारित थे। लेकिन अचानक ही वह चल बसा। कंवर पाल ज्यादातर धार्मिक आयोजनों, पारिवारिक कार्यक्रमों के अलावा रागनी गायन कंप्टीशन में भी हिस्सा लेता था। मंडल ने कंवरपाल के निधन से सभी आगामी कार्यक्रम भी रद्द कर दिए हैं।
जिले में डेंगू से हुई दूसरी मौत
भिवानी जिले में डेंगू से मौत का ये दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले शहर के विकास नगर कॉलोनी में ओडिशा मूल की एक महिला की डेंगू से मौत की पुष्टि हुई थी। इसके बाद रोहतक के निजी अस्पताल में भिवानी जिले के गांव कलिंगा निवासी लोक गायक कंवरपाल डेंगू की वजह से मृत्यु का यह दूसरा केस सामने आया है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी गांव कलिंगा में सतर्कता बढ़ा दी है।
स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के बढ़ रहे मामलों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। लोगों से भी अनुरोध किया जा रहा है कि वे हलका या तेज बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेकर अपनी रक्त जांच कराए। अपनी मर्जी से दवा का सेवन न करें। क्योंकि डेंगू होने की सूरत में समय से उपचार बहुत जरूरी है। -डॉ. कृष्ण कुमार उप सिविल सर्जन भिवानी।