लिंग जांच एक्ट, क्लीनिकल शॉप एक्ट, एनएमसी, सीपीए, क्रॉस पैथी आदि मांगों को लेकर शहर के प्राइवेट चिकित्सकों ने मौन जुलूस निकाला। चार घंटे अपने अस्पतालों की ओपीडी बंद रखी।
बुधवार को सुबह नौ बजे से 1.30 बजे तक शहर के चिकित्सकों ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के बैनर तले अपने ओपीडी बंद कर धरना व जुलूस निकाला। चिड़ियाघर मोड़ से क्राउन प्लाजा, हांसी चौक होते हुए वापस लघु सचिवालय में सिटी मजिस्ट्रेट को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इससे पहले सभा को आईएमए के प्रधान डॉ. गौरव अरोड़ा, उप प्रधान डॉ. करन पूनिया, सचिव डॉ. आहूजा, कोषाध्यक्ष डॉ. स्वस्ति शर्मा, डॉ. वन्दना पूनिया, डॉ. चंचल धीर , डॉ. कमला, डॉ. मोनिका, डॉ. अनीता, डॉ. नीलम, डॉ. रुचिका, डॉ. सुमन पूनिया, डॉ. साधना, डॉ. संतोष, डॉ. सविता ने संबोधित किया।
इस मौके पर डॉ. एमएल शर्मा, डॉ. आनंद, डॉ. नरेंद्र तनेजा, डॉ. संजय सिंगला, डॉ. पवन, डॉ. रणवीर, डॉ. सरीन, डॉ. खासा, डॉ. के. गोयल, डॉ. लोकेश, डॉ. मनोज, डॉ. इंद्रजीत, डॉ. रुपेंद्र रंगा, डॉ. सुशील धमीजा, डॉ. एल्बी, डॉ. अनिल जांगड़ा व खंडेलवाल, डॉ. भूपिन्दर, डॉ. हंस मेहता, डॉ. गाबा, डॉ. आरपी शर्मा, डॉ. रमेश अरोड़ा, डॉ. सुभाष अग्रवाल, डॉ. मंदौला, डॉ. वेद, डॉ. विक्रम सूद, डॉ. अंकित, डॉ. मनोज वर्मा, डॉ. मनजीत, डॉ. सत्यवीर, डॉ. मयंक, डॉ. अंशुल आदि मौजूद रहे।
निगाना की घटना के विरोध में पीएम का पुतला फूंका
भिवानी। गांव निंगाणा खुर्द में कुछ शरारती तत्वों द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में अंबेडकर सेना ने बुधवार को यहां घंटाघर चौक पर रोष प्रदर्शन किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। अंबेडकर सेना के प्रदेश अध्यक्ष दलबीर उमरा ने कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार बनी है दलित व पिछड़ों पर अत्याचार बढ़े हैं। हमारी माताएं व बहनें भी सुरक्षित नहीं हैं। एडवोकेट चरणसिंह दहिया ने कहा कि दलितों पर अत्याचार नहीं रुके तो केंद्र व प्रदेश की सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
इस मौके पर भूपसिंह जाटूलोहारी, अजीत सिंह घुसकानी, श्रीभगवान बालिया, जगदीश, सुरेश दहिया, अजीत सिंह कटारिया, बिजेंद्र सिंह मोखरा, उमेद, खजान सिंह, रामानंद, आनंद, सतपाल सिंह सरपंच, रामनिवास नंबरदार, सतपाल दहिया शामिल थे।
किसानों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन
भिवानी। लघु सचिवालय के सामने चल रहे धरने 87वें दिन बुधवार को रोष स्वरूप किसानों धरनास्थल पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया व सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। किसान इस बात से नाराज हैं कि इतनी लंबी अवधि के बाद भी सरकार ने किसानों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया है।
धरना स्थल पर आंदोलनरत अर्धनग्न किसानों को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक दलीप सिंह सांगवान ने कहा कि आज देश में पूरा किसान वर्ग सरकार की मार से त्रस्त है। किसान को आज उसके उत्पाद का उचित मूल्य ना मिलने के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। धरने में 13 गांवों के किसानों ने हिस्सा लिया। इसमें धर्मपाल कन्हैया, राम कुमार, शीशपाल, निहाल सिंह, श्याम शर्मा, संजय कुमार, रघुबीर सिंह, कुलदीप, विकास, राज कुमार हडोदी, निरज कलकल, कृष्ण कलकल, सुधीर, प्रदीप, सोनू, उदय प्रकाश, प्रवीण, दर्शन, सुरेश, कटार सिंह सांगवान, भीम धनाना, सूबेदार रणधीर सिंह, सूबेदार बलबीर सिंह, बलबीर बारवास व राज कुमार चांग ने हिस्सा लिया।