फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: श्रुति चौधरी ने भरा तोशाम से नामांकन, बिप्लब देब और सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह भी रहे मौजूद

Thu, 12 Sep 2024 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
तोशाम में नामांकन जमा करवाती भाजपा प्रत्याशी श्रुति चाैधरी। 
विज्ञापन
तोशाम। तोशाम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रुति चौधरी ने वीरवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी, बिप्लब देब और सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान अनिरुद्ध चौधरी के चुनाव लड़ने के एक सवाल के जवाब में किरण चौधरी ने कहा कि चुनाव में सामने कोई तो विरोधी आएगा। इनके पिता ने भी सुरेंद्र सिंह के सामने कांग्रेस से चुनाव लड़ा था और जमानत जब्त हुई थी। नामांकन के बाद रैली को संबोधित करते हुए त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने कहा कि राहुल गांधी व सोनिया गांधी आज तक मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं कर पाए हैं, क्योंकि उनको पता है कि बाप-बेटा जीत नहीं सकते। राहुल गांधी ने नई बोतल में पुराना माल प्रोजेक्ट किया है।
किरण ने साधा परिवार के लोगों पर ही निशाना
राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने कहा कि आज जो विरासत की बात करते हैं जब चौधरी बंसीलाल आंसू निकाल रोते थे तब वे कहां गए थे। चौधरी बंसीलाल से पोती का कन्यादान तक नहीं होने करवाया। आज बेशर्मी से कहते हैं हम विरासत के मालिक हैं। किरण चौधरी ने कहा कि वे कोई राजा महाराजा नहीं है। विरासत अपनेपन, काम व ईमानदारी की होती है। किरण ने कहा कि जब वे दिल्ली की राजनीति करती थी। सुरेंद्र सिंह की मौत के बाद चौधरी बंसीलाल ने श्रुति चौधरी के सिर पर पगड़ी रख कहा था कि अब किरण तू यहां आ जा और जब तक श्रुति सक्षम न हो जाए तूने इन कामों को आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन

श्रुति चौधरी के पास है 10.95 ग्राम सोना
श्रुति चौधरी के पास चल संपत्ति 16 करोड़ 25 लाख 8 हजार रुपये की है। अचल संपत्ति 79 करोड़ 38 लाख 43 हजार की है। श्रुति के पास एक बीएमडब्ल्यू कार है। उनके पास 88 हजार रुपये की नकदी है। श्रुति चौधरी के नाम 442. 92 लाख का कर्ज है। उनके पास 10 किलो 950 ग्राम सोना व 75 किलो सिल्वर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें