फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बाबा सोमवार पुरी कुटिया धाम में श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Mon, 05 May 2025 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बवानीखेड़ा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन पर कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। कस्बे के सिद्ध बाबा सोमवार पुरी कुटिया धाम में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। इससे पहले कलश यात्रा निकाली गई, जो कुटिया से होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर वापस निर्धारित स्थान पर पहुंची। कुटिया के महंत कैलाश गिरी महाराज की 16वीं धूनी तपस्या के उपलक्ष्य में यह आयोजन 11 मई तक होगा, जिसमें कथावाचक संदीप अत्री सभी भक्तजनों को कथा सुनाकर उन्हें धर्म मार्ग पर चलने का संदेश देंगे।
विज्ञापन


सोमवार पुरी कुटिया के महंत बैठे 5 धूनी तपस्या पर
बवानीखेड़ा। कस्बा स्थित बाबा सोमवार पूरी कुटिया के महंत बाबा कैलाश गिरी की 5 धूनी तपस्या सोमवार से शुरू हो चुकी है। यह 41 दिन तक चलेगी। इसका समय सुबह 11 बजे से तीन बजे तक निर्धारित किया गया है।
कुटिया के भक्त बिजेंद्र ने बताया कि महंत बाबा कैलाश गिरी हर वर्ष चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी के बीच धूनी तपस्या में बैठकर शहर की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। इससे क्षेत्र में शांति बनी रहती है। बाबा जर्नानाथ मंदिर के महंत बाबा नरेश नाथ और हनुमान मंदिर खेतों में बाबा श्रवण गिरी महाराज ने भी धूनी तपस्या की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें