फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तपिश भरी गर्मी पर बरसी राहत की फुहारें, उमस ने किया बेहाल

विज्ञापन
भिवानी में शाम के समय आई तेज बारिश में से गुजरते वाहन। 
विज्ञापन
भिवानी। शहर में पिछले तीन दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच सोमवार को दोपहर बाद हुई बूंदाबांदी ने लोगों को राहत दी। बारिश के बाद तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई हालांकि वातावरण में नमी बढ़ने से उमस भी अधिक महसूस की गई। देर शाम मौसम सुहावना होने पर लोगों ने घरों से बाहर निकलकर बाजारों में खरीदारी की और पार्कों में भी रौनक देखने को मिली।
विज्ञापन

सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री की गिरावट देखने को मिली। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम व कृषि वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम 2 जुलाई तक आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई तथा हवाओं की दिशा में बदलाव देखने को मिल सकता है। दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलने से वातावरण में नमी बढ़ेगी और तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी संभव है। 2 जुलाई के बाद मानसूनी हवाओं के सक्रिय होने से प्री-मानसून बारिश की संभावना बन रही है जिससे तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें