फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानीः वर्चस्व के लिए दो गुटों में लाठी-डंडे चले, एक को कमर में लगी गोली

Wed, 28 Aug 2019 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दो गुटों में हुई चौधरी की जंग के बीच हंगामा हुआ। एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए गए और पिस्तौल लहराते हुए गोलियां भी चलाई गई। झगड़े में एक युवक को कमर में गोली लगी है, जिसे इमरजेंसी में दाखिल करवाया गया है। सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस, एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम, साइबर सेल टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


मामला दोपहर करीब 12 बजे का है। कमला भवन के पास बोलेरो में सवार चार युवकों और चार-पांच बाइकों पर आए युवकों के बीच विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि बाइकों पर आए युवकों ने ईंटों-पत्थरों से हमला कर दिया। बचाव में युवकों ने अपनी गाड़ी कमला भवन के साथ वाले मार्ग पर दौड़ा दी।

गाड़ी तेज रफ्तार होने के कारण रेस्टोरेंट के पीछे वाले मोड़ पर संतुलन नहीं बना और वहां खड़ी एक रेस्टोरेंट मालिक की स्कार्पियो में टक्कर मारी। टक्कर से तेज धमाका हुआ और स्कॉर्पियो गाड़ी का टायर भी फट गया। वहीं बोलेरो पार्क की दीवार से टकराई। यहां से युवक उतरकर भागने लगे तो पीछा कर रहे बाइक चालकों के कुछ साथी सामने वाले मार्ग से आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पल्सर बाइक पर आए तीन युवकों में एक ने गोलियां चलाई तो एक ने सभी पर डंडों से हमला कर दिया। तीसरा युवक ईंट-पत्थर बरसाने लगा। इस हमले में एक गोली बोलेरो गाड़ी में पीछे बैठे युवक साहिल को लगी। गोली पीछे की सीट के आरपार होते हुए साहिल को लगी। जिसे उपचार के लिए इमरजेंसी ले जाया गया। झगड़े के बाद दोनों गुटों के युवक वहां से भाग खड़े हुए। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एंटी व्हीकल थेफ्ट इंचार्ज कृष्ण मलिक, साइबर सेल टीम पहुंची। क्षतिग्रस्त बोलेरो गाड़ी भी कब्जे में ली।

महज दो मिनट में ही हुआ सारा हंगाम
दोपहर 12 बजे से 12:02 बजे के बीच महज दो मिनट के बीच ही सारा झगड़ा और गोली चलाने की वारदात हुई। जहां वारदात हुई, वह जगह चिड़ियाघर रोड पर बने होटल, रेस्टोरेंट के पीछे की खाली जगह है। होटल, रेस्टोरेंट संचालकों ने अपने पीछे भी सीसीटीवी लगी है। जिसमें वारदात कैद हुई।

कारिंदों को भी पीटा
गाड़ी को टक्कर मारने के बाद वहां होटल के कारिंदों ने बोलेरो चालक को पकड़ लिया। इसी दौरान बाइक पर आए युवकों ने कारिंदों सहित सभी को पीटना शुरू कर दिया। दो कारिंदों को भी पीटा। गोली चलाई तो कारिंदों ने युवक को छोड़ दिया। जिसके बाद सभी फरार हो गए।

हम खड़े थे, अचानक पत्थरों से हमला किया फिर गोली चलाई
इमरजेंसी में उपचाराधीन दिनोद गेट वासी युवक साहिल ने बताया कि वह अपने साथी और साथी के दो दोस्तों के साथ कमला भवन के नजदीक बोलेरो में बैठे थे। इसी दौरान 10-15 बाइकों पर 25-30 युवक आए। आते ही उनकी गाड़ी पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। उन्होंने भागना ठीक समझा। इसी दौरान गोली चलाई गई। एक गोली उसकी कमर में लगी है। साहिल ने बताया कि हमलावरों में कुछ को वह पहचानता है, जिनमें बंसी, पीयूष बच्ची, विकास मोटा, कमल और राहुल थे।

कोर्ट में भी थी हमले की प्लानिंग
डोबी तालाब क्षेत्र के दो गुटों में चौधर का विवाद चल रहा है। इसी को लेकर पहले भी झगड़ा हुआ था। पहले के मामले में मंगलवार को कोर्ट में पेशी थी और दोनों पक्ष रजामंदी से समझौता लिखकर देने वाले थे। अचानक ही एक गुट ने दूसरे गुट पर हमले की प्लानिंग बनाई। तैयारी दोनों ही गुट करके आए थे। एक ने गोलियां चलाई तो दूसरे गुट की गाड़ी से डंडे आदि हथियार मिले है।

दो गुटों में विवाद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी की ओर से लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। विद्यानंद, एसएचओ, सिविल लाइन थाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें