फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी करने वालों का व्यापार मंडल करेगा सामाजिक बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बीटीएम चौक स्थित नगर व्यापार मंडल कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें ऑनलाइन सभी व्यापारियों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि कालाबाजारी करने वालों का व्यापार मंडल सामाजिक बहिष्कार करेगा। महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए व्यापार मंडल बाजारों को सैनिटाइज करेगा।
विज्ञापन

फ्रूट विक्रेताओं ने बताया प्रशासन ने जो रेट निर्धारित किए हैं बगैर जानकारी के जारी कर दिए हैं। प्रशासन को पहले जानकारी प्राप्त करनी चाहिए कि कौन सा फल किस दर से दिल्ली से आता है, उसके बाद दर निर्धारित की जाए। लॉकडाउन का एक सप्ताह बीतने को है। प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेश उनके कर्मचारी ही नहीं मानते जो दुकानें किराना, फल फ्रूट, दूध का समय छह बजे तक निर्धारित किया है उसे पुलिस वाले 11 बजे बंद करवाना शुरू कर देते हैं। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानु प्रकाश ने सरकार से मांग की है कि अन्य उपयोगी वस्तुएं जैसे कपड़ा, बर्तन, इलेक्ट्रिक, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, जरनल स्टोर की दुकानें खोलने का कुछ समय या दिन निर्धारित किया जाए। प्रशासन अपने आदेश स्पष्ट जारी करे और कर्मचारियों को आदेशों की गंभीरता से पालन करने का निर्देश दे। बैठक में अतुल रोहिल्ला, राजकुमार सुखीजा, संजय वाधवा, प्रेम धमीजा, आशीष अंचल, राजकुमार यादव, प्रकाश मोढा, रमेश जुनेजा, राजरत्न कसेरा, प्रदीप सोनी, मनोबल कोशिक, सुरेंद्र जिंदल ने अपने सुझाव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें