फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीसी में संक्रमण बचाव के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला सामान्य अस्पताल में प्रधानमंत्री रिलीफ फंड से लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट बनाया जाएगा। इसकी रूपरेखा लगभग तैयार की जा चुकी है। ऑक्सीजन प्लांट की सौगात मिलने से जिला ऑक्सीजन आपूर्ति में आत्मनिर्भर बन सकेगा। यह बात जिला के कोविड आपदा प्रबंधन के समन्वयक नितिन यादव ने जिला स्तरीय अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कही। वे जिला में कोविड महामारी से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला को जल्द ही 30 के करीब ऑक्सीजन कंसनट्रेटर मिल जाएंगे जिससे ऑक्सीजन लोड काफी कम हो जाएगा। नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के साथ साथ विज्ञान संकाय से जुड़ेे विद्यार्थियों को भी कोविड महामारी से जुड़े अभियान से जोड़ना होगा ताकि हम अधिक से अधिक आबादी तक अपनी पहुंच बना सकें और उन्हें सेवाएं दे सकें। उन्होंने कहा कि जो बड़ेे अस्पताल सभी संसाधनों से सुसज्जित हैं, उन्हें कोविड अस्पताल के रूप में विकसित करें। इसके लिए कमेटी सारी आवश्यक कार्रवाई पूरी करने में ऐसे अस्पतालों की मदद करे। उन्होंने एसई पब्लिक हेल्थ को निजी अस्पतालों के साथ नोडल अधिकारी लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने डीआईओ पंकज बजाज को कोविड संबंधित डेटा स्ट्रीमलाइन करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे प्लानिंग और बेहतर तरीके से बनाई जा सकेगी। उन्होंने ग्रामीण ओर शहरी डेटा को अलग अलग स्ट्रीमलाइन करने के लिए भी कहा।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन राहुल नरवाल ने कहा कि प्रशासन होम आइसोलेटेड मरीजो को जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन की आपूर्ति तुरंत करवा रहा हैं। इसके लिए 50 ऑक्सीजन सिलिंडर रेडक्रॉस संस्था के पास रखवा दिए है। इन्हें बांटने के लिए 30 वालंटियर की ड्यूटी लगाई गई है और इस कार्य में तीन गैर सरकारी आर्गेनाइजेशन का चयन किया गया है। जिला कोविड समन्वयन के लिए नियुक्त अधिकारी दलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने पांच निजी अस्पतालों का दौरा करके वहां का ऑडिट किया। इस ऑडिट के आधार पर वे अस्पतालों की सुविधाओं को ओर बेहतर बनाया जाएगा। बैठक में सीटीएम हरबीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सपना गहलावत, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, डॉ. राजेश उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें