फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कार्तिकेय और भगवान गणेश का प्रसंग सुनाया

Mon, 14 Jul 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव खरक कलां के शिव मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा में मौजूद पंडित बृजमोहन कौशिक और श्रद्धा
विज्ञापन
भिवानी। गांव खरक कलां के राजाना पाना स्थित शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा आयोजित की जा रही है। इसके पांचवें दिन सोमवार को कथाव्यास पंडित बृजमोहन कौशिक ने श्रद्धालुओं को कुमार खंड और युद्ध खंड का पाठ किया, जिससे पूरा माहौल शिवमय हो गया। कथा के दौरान भगवान कार्तिकेय और भगवान गणेश के जन्मोत्सव का प्रसंग भी सुनाया गया।
विज्ञापन

प्रियांशी ने केक काटकर भगवान के जन्म की खुशी मनाई। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगा भजन भी सुनाए, जिससे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।
पंडित बृजमोहन कौशिक ने कुमार खंड में भगवान कार्तिकेय के जन्म, उनके शौर्य और देवताओं के सेनापति बनने की कथा सुनाई। युद्ध खंड में उन्होंने भगवान शिव और विभिन्न असुरों के बीच हुए युद्धों का प्रसंग सुनाया, जिसमें धर्म की स्थापना और अधर्म के नाश का संदेश निहित था। वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने आयोजन को खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें