फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शिव शक्ति महायज्ञ का निमंत्रण देने पहुंचे त्रिपुरा पीठाधीश्वर

Mon, 17 Feb 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में डीसी महावीर कौशिक को मूर्ति भेंट करते त्रिपुरा पीठाधीश्वर महाराज व
विज्ञापन
भिवानी। कुरुक्षेत्र में 18 से 27 मार्च तक 102वां जनकल्याण 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। इसका निमंत्रण देने के लिए यज्ञ सम्राट त्रिपुरा पीठाधीश्वर जगतगुरु हरिओम महाराज रविवार को दादरी गेट स्थित स्वामी सदानंद महाराज की ओर से संचालित श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में पहुंचे। वहां उनके सानिध्य में 11 कुंडीय यज्ञ किया गया।
विज्ञापन

इस यज्ञ में उपायुक्त महावीर कौशिक मुख्य अतिथि रहे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन डॉ. वीपी यादव, विपिन शर्मा पूर्व सीटीएम, प्रदीप शर्मा, हनुमान तायल, सुरेश केडिया, अशोक यादव, हरीश, नयन, विनोद छाबड़ा, नरेश आहुजा, मीनू अग्रवाल, ठाकुर विक्रम सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। इस मौके पर हनुमान जोहड़ी मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज, रवि, डॉ. राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।


ब्रह्मावत्सों ने फहराया परमपिता शिव का ध्वज


भिवानी। महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की गीता पाठशाला में शिव ध्वज फहराया गया। बीके प्रेम बहन की उपस्थिति में सिद्धि धाम की प्रमुख राजयोगिनी बीके सुमित्रा बहन और बीके आरती ने विचार रखे। बीके सुमित्रा बहन ने कहा कि शिव परमात्मा वो ज्योति है, जो सर्व धर्म मान्य, सर्व के हितकारी, सर्व पूज्य, सर्वज्ञ हैं। परमात्मा शिव निराकार ज्योति बिंदु हैं। इस अवसर पर मीडिया संयोजक बीके धर्मवीर, बीके संतोष, बीके सुशील, बीके दीपा, बीके मानसी, बीके मंजू, बीके रेखा, बीके पूनम, बीके भावना, बीके नीलम, बीके रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें