फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आटा मिल स्वामी को धमकाने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Feb 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष और आटा मिल संचालक विजय बंसल टैनी को फोन पर धमकी के आरोप में शहर थाना पुलिस ने पुरुषोत्तम और पवन मित्तल के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। पुलिस ने इनमें से पवन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में विजय ने बताया था कि 12 फरवरी की शाम करीब साढ़े चार बजे एक व्यक्ति का फोन आया था। उसने खुद को पुरुषोत्तम मित्तल का रिश्तेदार बताया था। आरोपियों ने उनकी मिल में आकर धमकी दी। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास है। इसके बाद 13 फरवरी को भी देर रात तक कई बार फोन कर उनको धमकाया गया।
विजय ने बताया कि अजय सराफ और पुरुषोत्तम मित्तल का सिविल कोर्ट में दुकान संंबंधी केस चल रहा है। इस पर कोर्ट से स्थगनादेश जारी हुआ। इससे पुरुषोत्तम की दुकान का निर्माण कार्य रुक गया है। अजय विजय का करीबी है। इसी कारण उस पर नाजायज दबाव बनाने के लिए भी आरोपी ने उन्हें धममकाया। दो लाख रुपये मांगने का भी आरोप है। जांच अधिकारी मनीष वालिया ने बताया कि विजय की शिकायत पर आरोपी पुरुषोत्तम और पवन मित्तल के खिलाफ केस दर्ज कर पवन को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें