फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एसजीआरसी कमेटी ने दिए 350 करोड़ रुपये कपास बीमा क्लेम भुगतान के आदेश, , आज सुबह 11 बजे विजय दिवस मनाएंगे किसान

Wed, 03 Jun 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। संयुक्त किसान मोर्चे के उपमंडल परिसर में चल रहे अनिश्चितकालीन महापड़ाव के 323वें दिन किसानों को बड़ी राहत मिली। एसजीआरसी कमेटी ने वर्ष 2023 की कपास फसल के बीमा क्लेम को लेकर किसानों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए क्षेमा बीमा कंपनी को लगभग 350 करोड़ रुपये की क्लेम राशि तत्काल किसानों के खातों में जमा करवाने के आदेश दिए हैं। फैसले की जानकारी मिलते ही धरनास्थल पर किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि यह जीत किसानों के लंबे संघर्ष, एकजुटता और अटूट संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा सरकार से मांग करता है कि वह बीमा कंपनी पर भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक दबाव बनाए, ताकि किसानों को जल्द से जल्द उनकी हक की राशि मिल सके।
किसान नेताओं ने धरनास्थल पर मौजूद सभी किसानों, धरना कमेटी के सदस्यों तथा उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने पिछले 323 दिनों से इस आंदोलन को सफल बनाने में योगदान दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत पूरे क्षेत्र के किसानों की सामूहिक ताकत और संघर्ष का प्रतीक है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा ने सभी किसानों से आह्वान किया है कि वे चार जून को सुबह 11 बजे लोहारू धरना स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें जहां इस ऐतिहासिक उपलब्धि को विजय दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें