फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: म्हारी भी सुनो... जीतुवाला क्षेत्र में सीवर व्यवस्था ठप, बढ़ने लगीं मुसीबतें

विज्ञापन
जीतुवाला की गली में फैला गंदा पानी। 
विज्ञापन
भिवानी। जीतुवाला क्षेत्र की डाबर कॉलोनी सहित आसपास की कई गलियों में सीवर व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी है। लगातार शिकायतों के बावजूद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। बारिश के बाद हालात और बिगड़ गए हैं।
विज्ञापन

सीवर ओवरफ्लो होकर गलियों में फैल गया है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चे इसी गंदे पानी से होकर स्कूल जाते हैं और बदबू के कारण घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे रोष प्रदर्शन करेंगी।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुका हूं। वार्ड-18 की कई गलियों में ठप पड़े सीवर मैनहोल की सफाई लंबे समय से नहीं हुई है, जिसके कारण घरों से निकला गंदा पानी भी सही तरीके से निकल नहीं पा रहा है। बारिश के बाद यहां हालात और भी खराब हो गए हैं। हमारी मांग है कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पार्षद द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों का समय पर समाधान करें, ताकि शहरवासियों की समस्या का स्थायी निवारण हो सके। - अनिल कुमार पार्षद प्रतिनिधि वार्ड 18
विज्ञापन


दिनोद रोड सहित आसपास के क्षेत्र की काफी कॉलोनियों के अंदर ठप सीवर व्यवस्था की वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कुछ अर्से पहले भी जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी अधिकारियों को इलाके की समस्या के बारे में बताया था। इस दौरान अधिकारियों ने आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक ठप मैनहोल साफ नहीं कराए गए हैं। घरों में भी गंदा पानी घुस रहा है - रोहताश वर्मा, संरक्षक, जीतुवाला रेल अंडरपास महापंचायत, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें