फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पानी की लीकेज ठीक करने के दौरान क्षतिग्रस्त हुआ सीवर मैनहोल, अब बनेगा नया

Fri, 24 Jan 2025 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर के हांसी गेट पर खोदा गढ्ढा। 
विज्ञापन
भिवानी। पानी की लाइन लीकेज ठीक करने के दौरान हांसी गेट अशोका मार्ग नुक्कड़ पर सीवर मैनहोल क्षतिग्रस्त हो गया। जेसीबी से काम करने के दौरान सीवर मैनहोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। अब लीकेज ठीक करने के बाद क्षतिग्रस्त सीवर मैनहोल को भी नए सिरे से तैयार कराया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह भर से हांसी गेट अशोका मार्ग के नुक्कड़ पर गहरा गड्ढा खोदकर छोड़ा हुआ है। इसकी वजह से यहां रोजाना ही वाहनों का जाम भी लग रहा है। ट्रैफिक पुलिस को भी दिनभर जाम सुलझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। लीकेज ठीक करने के दौरान ही करीब चार दशक पुराना पानी का चैनल भी मिला है, जो सड़क के नीचे दफन था। अब इसके पानी की निकासी का प्रबंध भी किया जाएगा।
दरअसल, पुराना जलघर से विजय नगर कॉलोनी की तरफ जाने वाली पानी की मुख्य लाइन में लीकेज की शिकायतें मिल रही थीं। पानी की लाइन की लीकेज ठीक कराने के लिए ही पिछले सप्ताह जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने हांसी गेट से अशोका मार्ग पर सड़क तोड़कर लाइन लीकेज की जांच की थी।
विज्ञापन

लीकेज को तीन से चार दिन में ठीक कर दिया, लेकिन लीकेज ठीक करने के दौरान सड़क तोड़ते समय जेसीबी के पंजे ने सीवर मैनहोल भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसका गंदा पानी भी अब गहरे गड्ढे में जमा हो रहा है। विजय नगर कॉलोनी में तो लीकेज ठीक कर दी। अब क्षतिग्रस्त सीवर मैनहोल को शहरी सीवरेज शाखा के अधिकारी नए सिरे से तैयार कराएंगे। इस पर भी अब विभाग को अतिरिक्त खर्च झेलना पड़ेगा।
इसी के साथ शहर के सबसे व्यस्त चौक हांसी गेट पर वाहनों का भी जाम लग रहा है। क्योंकि हांसी गेट से अशोका मार्ग बंद पड़ा है। सड़क के बीच में गहरा गड्ढा भी खोदा हुआ है। इससे हादसों का डर भी बना है। पहले भी एक बाइक चालक रात के समय इस गहरे गड्ढे में गिर चुका है, क्योंकि धुंध की वजह से कुछ दिखाई नहीं दिया और न ही यहां सुरक्षा के लिए कोई संकेतक लगे थे।
फैंसी चौक पर भी ठप सीवर मैनहोल का चल रहा काम
शहर के फैंसी चौक से महम गेट की तरफ जाने वाले रास्ते पर सीवर मैनहोल का काम चल रहा है। यहां पर भी एक सीवर मैनहोल काफी अर्से पहले ठप हो गया था। इस वजह से कई महीनों तक तो यहां अस्थायी पंप लगाकर दूसरे सीवर मैनहोल में गंदे पानी की निकासी कराई गई, लेकिन अब यहां खोदाई कराकर सीवर मैनहोल तैयार किया जा रहा है। इस वजह से जालान राजकीय नेत्र अस्पताल क्षेत्र में भी जाम की स्थिति बन रही है।
हांसी गेट अशोका मार्ग नुक्कड़ पर पानी की लाइन लीकेज के दौरान एक सीवर मैनहोल क्षतिग्रस्त हो गया है। इसे अब नए सिरे से बनाया जाएगा। इस पर अगले सप्ताह से काम शुरू कराएंगे। फिलहाल पानी का सड़क के नीचे मिला चैनल कभी मिल की तरफ जाता था, जो अब बंद पड़ा है। इसके आसपास के पानी की निकासी की भी व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन

- कपिल श्योराण, कनिष्ठ अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें