फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हैप्पी कार्ड न चलने पर आज व कल लेनी होगी टिकट

Fri, 24 Jan 2025 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर का सामान्य बस अड्डा।
विज्ञापन
भिवानी। शनिवार व रविवार को हैप्पी कार्ड न चलने पर कार्ड धारकों को रुपये देकर टिकट लेनी होगी। टिकट न लेने पर फ्लाइंग दस्ते द्वारा जुर्माना लगाया जाएगा। हालांकि हैप्पी कार्ड धारक के कार्ड के बचे हुए किलोमीटर में कोई बदलाव नहीं होगा। रविवार के बाद कार्ड फिर से मान्य होगा।
विज्ञापन

दरअसल, राज्य डेटा सेंटर द्वारा तकनीकी मेंटनेंस के चलते 25 व 26 जनवरी को ऑनलाइन सेवाएं बंद रहेंगी। दो दिन के आमजन के पोर्टल से संबंधित कोई भी काम नहीं है। इसी दौरान ई-टिकटिंग मशीन की भी नहीं चलने की आशंका है। यदि इस दौरान मशीन नहीं चलती है तो परिचालक द्वारा मैन्युअल तरीके से टिकटें बनाई जाएगी। इससे हैप्पी कार्ड नहीं चलेगा।
हैप्पी कार्ड न चलने पर सवारियां परिचालक व चालक के साथ बहस न करें। हैप्पी कार्ड न चलने पर यात्रियों को रुपये देकर टिकट लेना होगा। यदि कोई सवारी ऐसा नहीं करते है तो फ्लाइंग दस्ते द्वारा उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं हैप्पी कार्ड धारक के किलोमीटर में कोई कटौती नहीं होगी। दो दिनों के बाद पात्र लोगों के हैप्पी कार्ड बसों में पहले की तरह ही चलेंगे।
विज्ञापन

तकनीकी मेंटनेंस के चलते 25 व 26 जनवरी को ऑनलाइन सेवाएं बंद रहेंगी। इसके साथ ही ई टिकटिंग मशीन भी नहीं चलने की आशंका है। मशीन न चलने पर दो दिन हैप्पी कार्ड धारकों को टिकट लेनी होगी। टिकट न लेने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

- दीपक कुंडू, जीएम, भिवानी डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें