फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीवर लीकेज या ऊंचा भूजल स्तर, दो विभागों के दावों में उलझी सड़कें

Thu, 12 Nov 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
दिनोद गेट गुप्ता पेट्रोल पंप के सामने धंसी सर्कुलर सड़
विज्ञापन
भिवानी। सरकारी विभागों के बीच आपसी खींचतान और तालमेल के अभाव में करोड़ों का बजट सड़क पर पानी की तरह बह चुका है। शहर में पांच प्रमुख स्थानों पर सड़कें बार-बार धंस रही हैं, लेकिन इसकी वजह को लेकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी )और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी एक-दूसरे के दावों को खारिज कर रहे हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि सीवर लाइनों में लीकेज के कारण सड़कें धंस रही हैं, जबकि जनस्वास्थ्य विभाग ऊंचे भूजल स्तर को इसकी वजह बता रहा है। फिलहाल पीडब्ल्यूडी विभाग ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को 50 लाख के बीटी बिल थमाए हैं, जिनका भुगतान का इंतजार है। वहीं लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद शहरवासी इन धंसी सड़कों पर हिचकोले खाने को मजबूर हैं।

भिवानी शहर के सर्कुलर रोड पर दिनोद गेट गुप्ता पेट्रोल पंप के सामने सड़क बार-बार धंस रही है। यहां पहले भी करीब आठ से दस बार धंसी सड़क को पीडब्ल्यूडी ठीक करवा चुका है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भी यहां क्षतिग्रस्त सीवरमेनहोल का पुनर्निर्माण करा चुका है, बावजूद सड़क फिर ढाई फीट धंस गई है। इसी तरह घंटाघर जिला सामान्य अस्पताल के साथ शनि मंदिर के सामने सर्कुलर रोड पर सड़क धंस रही है। यहां भी दस से 12 बार पीडब्ल्यूडी विभाग धंसी सड़क दुरुस्त करा चुका है। लेकिन सड़क धंसने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

इसी तरह वैश्य कॉलेज से कृष्णा कॉलोनी मार्ग पर इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन के ठीक सामने सड़क धंस रही हैं। यहां पर भी बरसाती सीवर लाइन डालने के बाद लीकेज के कारण सड़क कई बार धंस चुकी है।
भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर जूई नहर से खरकड़ी मोड फ्रेंड्स कॉलोनी में भी मुख्य सड़क कई बार धंस चुकी है। यहां पर भी जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की मुख्य सीवर लाइन है। महाराजा नीमपाल चौक पर भी धंसी सड़कशहर के दिनोद गेट महाराजा नीपाल चौक पर भी सर्कुलर सड़क धंस रही है। यहां पहले भी मुख्य सीवर लाइन की लीकेज का बड़े स्तर पर काम कराया था और सीवरमेनहोल को दुरुस्त कराने के बाद उसकी सीआईपीपी का काम भी दिल्ली की एजेंसी के माध्यम से कराया गया था। लेकिन इसके बाद भी यहां चौक पर सड़क का काफी हिस्सा बार-बार धंस रहा है।
चिह्नित बिंदुओं पर ही धंस रही सड़क में खपा चुके लाखों का बजट
शहर के अंदर मुख्य तौर पर पांच जगहों पर मुख्य सड़क धंस रही हैं, जिसमें अब तक पीडब्ल्यूडी और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग लाखों का बजट खपा चुके हैं। महीने-दो महीने बाद फिर से सड़क धंसकर पहले वाली स्थिति में ही आ जाती है। हालांकि जांच में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मुख्य सीवर लाइन को ठीक बता रहा है, किसी तरह की लीकेज की संभावनाओं को भी नकार रहा है जबकि पीडब्ल्यूडी दावा कर रहा है कि सीवर व बरसाती लाइनों की लीकेज के कारण ही सड़कें बार-बार चुनिंदा जगहों पर धंस रही है।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी ) द्वारा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को करीब 50 लाख का बुक ट्रांसफर बिल (बीटी) बिल थमाया है। पीडब्ल्यूडी ने 2022 में भी करीब 25 लाख रुपये का बीटी बिल जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को दिया था, जिसका भुगतान आज तक नहीं हो पाया है। अब फिर पीडब्ल्यूडी ने करीब 50 लाख का बीटी बिल जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों को थमा दिया है। ये बिल उस राशि के हैं, जहां पर पीडब्ल्यूडी ने जनस्वास्थ्य विभाग के काम के बदले होने वाले खर्च का भुगतान अपने खाते में समायोजित करने को कहा है। यानी जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के लाइनों की लीकेज के कारण सड़कें बार-बार क्षतिग्रस्त हुई हैं।
वर्सन:
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की मुख्य लाइनों की लीकेज की वजह से शहर में कुछ चुनिंदा जगहों पर सड़कें बार-बार धंस रही हैं, जिन्हें दुरुस्त कराने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को लाखों का बजट खर्च करना पड़ा है। 2020 के बाद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को करीब 50 लाख के बीटी बिल भुगतान के लिए भेजे हैं। इस संबंध में कई बार जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों को रिमाइंडर भी भेजा है। क्षतिग्रस्त सड़कों को फिर से दुरुस्त कराया जाएगा। सीवर व बरसाती लाइनों की लीकेज के कारण ही सड़कें धंस रही हैं, इसकी दूसरी कोई वजह नहीं है।
-लोकेश कुमार कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी भिवानी।
वर्सन:
शहर में 1995 की बाढ़ के बाद भूमिगत जलस्तर काफी ऊंचा आ गया है। शहर की मुख्य सीवर लाइन में किसी भी तरह की कोई लीकेज नहीं है। लाइनें ठीक से काम कर रही हैं। जिन जगहों पर सड़क धंस रही हैं, वहां पर भूमिगत जल यानी वाटर लेवल काफी ऊंचा है, इस वजह से सड़क धंस रही हैं। दिनोद गेट क्षेत्र में मुख्य सीवर लाइन का नया सीवर मैनहोल भी बनाया गया है। जब भी पीडब्ल्यूडी ने लाइनों की जांच का अनुरोध किया है, हमने अपनी लाइनों की जांच कराई हैं, जो सही हालत में पाई गई हैं।
विज्ञापन

-सूर्यकांत कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें