फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीनियर सेकेंडरी की एक दिवसीय परीक्षा में नकल के सात केस दर्ज

Sat, 05 Jul 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शुक्रवार को आयोजित की गई सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) कंपार्टमेंट विषयों की एक दिवसीय परीक्षा में प्रदेशभर के 65 परीक्षा केंद्रों पर 17,022 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के दौरान नकल के कुल 7 केस दर्ज किए गए। परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से बोर्ड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सहित विभिन्न उड़नदस्तों ने कई जिलों में निरीक्षण किया।
विज्ञापन




नारनौल में सबसे अधिक चार केस, भिवानी व जींद में एक-एक मामला दर्ज

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि उनके उड़नदस्ते ने नारनौल के परीक्षा केंद्र गुरु गोबिंद वि.मा.वि. नारनौल-13 (बी-1) में नकल के चार मामले पकड़े। वहीं, बोर्ड उपाध्यक्ष सतीश कुमार के उड़नदस्ते ने जींद के राव मावि जींद-05 में एक नकल का केस दर्ज किया। बोर्ड सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने भिवानी के केंद्र रा.क.वि.मावि. भिवानी-07 (बी-1) का निरीक्षण किया, जहां एक नकल पकड़ा गया। इसके अलावा नूंह जिला प्रश्न-पत्र उड़नदस्ता द्वारा भी एक मामला सामने आया। डॉ. पवन कुमार ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में गठित प्रश्नपत्र उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर शांतिपूर्ण संचालन की पुष्टि की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें