भिवानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) में सेवा पखवाड़े की शुरुआत की गई। जो कि 2 अक्तूबर गांधी जयंती तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान से की गई। जिसमे सभी स्टाफ सदस्यों एवं प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया।
संस्थान की कार्यकारी प्रभारी नेहा गुप्ता ने कहा कि सेवा पखवाड़ा समाज की भलाई और सामूहिक विकास का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर भाषण, विचार गोष्ठी एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। संस्थान वर्ग-अनुदेशक शैलेन्द्र ने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत दूसरे दिन भविष्य की उभरती स्किल विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बदलती तकनीकी दुनिया और आने वाले समय की चुनौतियों के लिए तैयार करना था।
इस अवसर पर संस्थान के परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार, फलदार व फूलदार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर अनुदेशक अनिल कुमार, नीरज, अजय तंवर, नवीन कुमार, राजीव तथा अनुदेशिका रीना मौजूद रहे।