फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग हो हरियाणा की राजधानी व हाईकोर्ट : बिमला चौधरी

Sun, 05 May 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
तोशाम के पंचायत घर सभागार में बैठक को संबो​धित करतीं बिमला चौधरी।
विज्ञापन
तोशाम। पंचायत घर तोशाम के सभागार में रविवार को विचार संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी की मुख्य वक्ता बिमला चौधरी ने हरियाणा प्रदेश की राजधानी और उच्च न्यायालय अलग बनाने की मांग की। बिमला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश को पंजाब से अलग हुए 57 वर्ष हो गए हैं लेकिन दुर्भाग्य से हरियाणा को संपूर्ण स्वायत्त राज्य का दर्जा नहीं मिल पाया। क्योंकि यहां अपनी अलग राजधानी और अलग हाईकोर्ट नहीं बना।
विज्ञापन

बिमला ने बताया कि इस मांग के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के सभी विधायकों और सांसदों को ज्ञापन दिए जा रहे हैं। इनमें कहा गया है कि हरियाणा की विशिष्ट पहचान, पूर्णता, प्रगति और प्रतिष्ठा के लिए लोक निष्ठा से अलग राजधानी और अलग हाईकोर्ट बनाने के लिए कार्य करें। बिमला ने कहा कि आंध्रप्रदेश से अलग हुए तेलंगाना, उत्तर प्रदेश से बने उत्तराखंड, बिहार से अलग हुए झारखंड, पंजाब से बने हिमाचल प्रदेश को अलग हाईकोर्ट और राजधानी मिली लेकिन हरियाणा को नहीं मिली क्योंकि हमने इस मांग को अच्छे से नहीं उठाया।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की सांस्कृतिक पहचान और धरोहर बचाने के लिए अलग राजधानी बड़ी जरूरत है। हाईकोर्ट में करीब 6.5 लाख केस लंबित हैं। जिला अदालतों में कई लाख केस लंबित हैं। अगर हरियाणा का हाईकोर्ट अलग बनेगा तो जनता को जल्द और सस्ता न्याय मिलेगा। इस मौके पर दूहन खाप के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल दूहन, बिजेंद्र दूहन, संदीप बागनवाला, पूर्व सरपंच बीर सिंह, खजांचीलाल मित्तल, बृजेश, विनय शर्मा, मास्टर रोहताश संडवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें