भिवानी। नववर्ष के जश्न और जिले की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने जिलेभर में नाकाबंदी कर दी है। जिले की सभी सीमाओं पर नाके लगाए गए हैं, जिन पर शाम छह बजे से रात दो बजे तक पुलिस की तैनाती की गई है। रात को हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जिले के संबंधित डीएसपी भी रात के समय नाकों की जांच करेंगे। पुलिस राइडर और पीसीआर भी गश्त पर रहेंगे।
पुलिस ने राजस्थान के सीमांत इलाकों के अलावा दूसरे शहरों के मुख्य मार्गों पर नाकाबंदी कर दी है। मंगलवार शाम छह बजे से रात दो बजे तक इन सभी नाकों पर पुलिस मुस्तैदी से तैनात रहेगी। इस दौरान काली फिल्म लगे वाहनों और बाइक पर सवार तीन लोगों पर भी पुलिस की पैनी नजर रखेगी।
शराब पीकर हुड़दंग करने वालों को भी पुलिस नहीं बख्शेगी। जिलेभर में पुलिस ने 28 नाके लगाए हैं। संबंधित पुलिस थानों को लगातार गश्त पर रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। पुलिस के विशेष दल, अपराध इकाई समेत दुर्गा शक्ति और महिला पुलिस भी मुस्तैद रहेगी।
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा: