फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी परीक्षार्थियों को आवेदन करने का एक और मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा मार्च-2020 के लिए विद्यालयी/स्वयंपाठी परीक्षार्थियों को 15 से 22 जनवरी तक आवेदन करने का एक और मौका मिलेगा।
विज्ञापन

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा मार्च-2020 के लिए जिन परीक्षार्थियों द्वारा कंपार्टमेंट/आंशिक, पूर्ण विषय अंक सुधार/अतिरिक्त विषय/स्वयंपाठी पूर्ण विषय/सी.टी.पी./एस.टी.सी./फ्रेश श्रेणी के लिए अंतिम तिथि तक आवेदन नहीं कर पाए, ऐसे परीक्षार्थी अब 15 से 22 जनवरी तक एक हजार रुपये विलंब शुल्क सहित बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन विद्यालयों द्वारा सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा के लिए नियमित परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र एवं परीक्षा शुल्क अंतिम तिथि तक जमा नहीं करवाया गया है, ऐसे विद्यालयों को भी 15 से 22 जनवरी तक एक हजार रुपये विलंब शुल्क सहित ऑफ लाइन आवेदन करने का एक और मौका दिया है। ऐसे विद्यालय संबंधित परीक्षार्थियों का मूल रिकार्ड (दाखिला खारिज रजिस्टर, उपस्थिति रजिस्टर एवं यूनिट टेस्ट) बोर्ड कार्यालय में चैक करवाते के लिए हुए सत्यापित प्रति सहित जमा करवाएंगे। रिकार्ड की जांच करने उपरांत ही गुण-दोष के आधार पर परीक्षार्थियों के आवेदन सक्षम अधिकारी द्वारा स्वीकार/अस्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें