फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सेकेंडरी शैक्षिक व मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Mon, 03 Nov 2025 06:32 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सितंबर/अक्तूबर-2025 में करवाई गई सेकेंडरी शैक्षिक व मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सितंबर/अक्तूबर-2025 में करवाई गई सेकेंडरी शैक्षिक व मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया। यह परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ पवन कुमार ने बताया कि सेकेंडरी शैक्षिक पूरक परीक्षा का परिणाम 46.09 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में 5,290 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे। जिनमें से 2,438 उत्तीर्ण हुए तथा 2,630 परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट तथा 222 परीक्षार्थियों की असेंसल रिपीट आयी है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में प्रविष्ट हुए 3,309 छात्रों में से 44.82 पास प्रतिशतता के साथ 1,483 छात्र पास हुए तथा 1,981 छात्राओं में से 48.21 पास प्रतिशतता के साथ 955 छात्राएं पास हुई। इस परीक्षा में जिला फतेहाबाद 65.27 पास प्रतिशतता के साथ प्रथम स्थान पर तथा जिला झज्जर 25.42 के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा।

सेकेंडरी मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम 54.31 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 11,453 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 6,220 उत्तीर्ण हुए तथा 5,233 परीक्षार्थियों की रि-अपीयर आयी है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में भाग लेने वाले 6,716 छात्रों में से 3,593 छात्र पास हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 53.50 रही तथा 4,737 प्रविष्ट हुई छात्राओं में से 2,627 छात्राएं पास हुई, जिनकी पास प्रतिशतता 55.46 रही। उन्होंने बताया कि इच्छुक परीक्षार्थी परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक अपनी उत्तरपुस्तिका की पुन: जांचके लिए निर्धारित शुल्क सहित बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें