फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 9 मई को लगेगी दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक मामलों के निपटारे पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा 9 मई को आयोजित होने वाली दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निपटारे पर जोर दिया गया। इस उद्देश्य से आमजन तक कानूनी सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए लघु सचिवालय स्थित एडीआर सेंटर के कॉन्फ्रेंस हॉल में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला की अध्यक्षता सीजेएम-कम-सचिव पवन कुमार ने की। इसमें पैनल अधिवक्ताओं, मध्यस्थ अधिवक्ताओं तथा नवनियुक्त पेरालिगल वॉलंटियर्स ने भाग लिया। सीजेएम पवन कुमार ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं का मुख्य उद्देश्य विधिक सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि योजनाओं की सही जानकारी होने पर ही कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों को प्रभावी सहायता प्रदान कर सकते हैं।
उन्होंने निर्देश दिए कि इस वर्ष 9 मई को आयोजित होने वाली दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को लाकर उनका निपटारा सुनिश्चित किया जाए। कार्यशाला के दौरान चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल राधेश्याम ने बताया कि यह योजना विशेष रूप से बौद्धिक दिव्यांग व्यक्तियों को निशुल्क और सुलभ कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए बनाई गई है ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर न्याय प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें