फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सराफ से आभूषण चोरी करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 May 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए प्रथम भिवानी की टीम ने वर्धमान ज्वेलर्स घंटाघर से सोने के आभूषण चोरी मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सहारनपुर (यूपी) जिले के देवबंद क्षेत्र निवासी अली खान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को विकास नगर निवासी सुभाष ने शिकायत दी थी। उसने बताया था कि उनकी वर्धमान ज्वेलर्स के नाम से घंटाघर क्षेत्र में आभूषण की दुकान है। 10 अगस्त 2023 की दोपहर दो लोग दुकान पर सोना खरीदने के बहाने से आए। आरोपियों ने दुकान पर काम करने वाली एक महिला कर्मचारी को बातों में ध्यान भटकाकर दुकान से करीब 240 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज की जांच में आभूषण चोरी की वारदात का पता चला। सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के उप निरीक्षक जांच अधिकारी आनंद कुमार ने वर्धमान ज्वेलर्स की दुकान से सोने के आभूषण चोरी करने के मामले में गिरोह के दूसरे सदस्य गिरफ्तार किया।


बंसीलाल पार्क के पास बाइक चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
भिवानी। शहर थाना पुलिस ने बंसीलाल पार्क के पास से बाइक चोरी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राहुल निवासी उमरावत के रूप में हुई।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में हालू बाजार निवासी पवन ने बताया कि उसने अपनी बाइक को बंसीलाल पार्क के पास खड़ा किया था। लेकिन कुछ देर बाद बाइक वहां से चोरी हो गई। इस संबंध में पुलिस ने वाहन चोरी का केस दर्ज किया था।
शहर थाना पुलिस के अंतर्गत आने वाली दिनोद गेट पुलिस चौकी की महिला मुख्य सिपाही पुनीता ने बाइक चोरी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें