फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शराब ठेके पर सेल्समैन पर फायरिंग का दूसरा आरोपी दबोचा

Sat, 01 Nov 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए द्वितीय की टीम ने शराब ठेके पर कार्यरत सेल्समैन पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में वीरवार को दूसरे आरोपी विकास को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव चिड़ी, जिला रोहतक का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करके चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार मामला गांव मंडाना का है। शिकायतकर्ता विजेंद्र जो गांव मंडाना स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन है ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 26 अगस्त की शाम दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर ठेके पर आए थे। दोनों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। उनमें से एक युवक ठेके के पास आया और उस पर जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाईं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से भाग गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सीआईए द्वितीय के उपनिरीक्षक बलजीत सिंह की टीम ने वीरवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास को गांव दुबलधन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल हथियार और मोटरसाइकिल बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें