फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लिफ्ट देने के बहाने राहगीर से मोबाइल और चेन लूटने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Sat, 01 Nov 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। थाना सदर पुलिस ने लिफ्ट देने के बहाने राहगीर से मोबाइल फोन और चांदी की चेन लूटने के मामले में तीसरे आरोपी अमित को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गांव संजरवास, जिला चरखी दादरी का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजने के आदेश हुए। पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार रोहित निवासी महम ने शिकायत दी थी कि 14 अप्रैल को वह गांव हंसावास खुर्द में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। अगले दिन यानी 15 अप्रैल को वह वापसी के लिए होंडा चौक भिवानी पर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। रोहित ने उनसे महम जाने के लिए लिफ्ट मांगी। लिफ्ट देने के बहाने आरोपियों ने उसे गांव कालुवास के पास रेलवे लाइन के पुल से आगे खेतों में ले जाकर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। वहां चारों ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन, चांदी की चेन और 100 रुपये जबरदस्ती छीन लिए थे। थाना सदर भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी गुजरानी मोड़ के जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि वीरवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित को कोर्ट परिसर भिवानी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ में अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें