फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आईटीआई में कक्षाएं न लगाने वाले विद्यार्थियों के नाम कटने से सीटें हो रही खाली

Fri, 13 Sep 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले के सभी आईटीआई में दाखिले की अंतिम तिथि को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। आईटीआई में कुछ सीटें पहले से ही खाली थीं। वहीं कुछ सीटें अब विद्यार्थियों के नाम काटने की वजह से खाली हो रही हैं।
विज्ञापन

दरअसल, जिस ट्रेड की कक्षाओं में विद्यार्थी लगातार अनुपस्थित रह रहे हैं। आईटीआई अध्यापकों द्वारा नियमानुसार उन विद्यार्थियों के नाम काटे जा रहे हैं। इस वजह से जिले के कई आईटीआई में पहले के मुकाबले अभी ज्यादा सीटें खाली हो गई हैं।

दरअसल, आईटीआई में यह नियम है कि जो विद्यार्थी लगातार गैर हाजिर रहता है। फिर चाहे वह किसी भी ट्रेड का हो, हाजिरी कम होने की वजह से रजिस्टर से विद्यार्थी का नाम काट दिया जाता है। ऐसा करने से सीट खाली हो जाती है। फिर जो नए विद्यार्थी दाखिले के लिए आते हैं, उन्हें वह सीट दे दी जाती है।
विज्ञापन

आईटीआई में विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा देने के लिए जोर दिया जा रहा है। विद्यार्थी अपने मनपसंद ट्रेड में पहले दाखिला ले लेते हैं। फिर किसी कारणवश नहीं आ पाते हैं। जिस वजह से वह यह तकनीकी शिक्षा हासिल करने से वंचित रह जाते हैं। छात्राओं के लिए ड्रेस मेकिंग ट्रेड एक जरूरी ट्रेड है, मगर इसी में वह बहुत कम दिलचस्पी दिखा रही है। अधिकतर आईटीआई में ड्रेस मेकिंग में 30 से भी अधिक सीटें रिक्त बची हुई हैं।
लोहारू आईटीआई में 20 ड्रेस मेकिंग की सीटें खाली
शहर की राजकीय आईटीआई में ड्रेस मेकिंग में कुछ सीटें खाली बची हुई है। इसके अलावा लोहारू आईटीआई में अभी भी करीब 20 ड्रेस मेकिंग में सीटें खाली हैं। जिस भी विद्यार्थी ने किसी कारणवश अभी तक अपना दाखिला नहीं करवाया है। वह आईटीआई में जाकर मौके पर अपना दाखिला करवा सकता है। अंतिम तिथि समाप्त हो जाने के बाद किसी भी विद्यार्थी का दाखिला नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें