फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ढाणा लाडनपुर में 30 फीट गहरे कुएं से निकाला सांड़

Fri, 13 Sep 2024 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 गांव ढ़ाणा लाडनपुर  30 फुट गहरे कुंए में गिरे सांड को निकालते गौरक्षा दल के सदस्य व ग्रामीण।
विज्ञापन
भिवानी। गांव ढाणा लाडनपुर में करीब 30 फीट गहरे कुएं में एक सांड़ गिर गया। इसे गो रक्षा दल व फायर बिग्रेड टीम ने काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला।
विज्ञापन

गो रक्षा दल भिवानी के प्रधान संजय परमार ने बताया कि वीरवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि गांव ढाणा लाडनपुर में करीब 30 फीट गहरे कुएं में एक सांड़ गिर गया है। इसे निकालने के लिए ग्रामीणों व फायर बिग्रेड की टीम ने काफी प्रयास किए, लेकिन उनसे स्थिति नहीं संभल रही है। सूचना के बाद गो रक्षा दल सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां पर पहले ही फायर बिग्रेड की टीम मौजूद थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सांड़ को कुएं से बाहर निकालने के लिए पूर्व सरपंच प्रताप ने हाइड्रा क्रेन की व्यवस्था की, इसके बाद गो रक्षा दल व फायर बिग्रेड ने करीब 3 तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांड़ को सही सलामत कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद घायल सांड़ का उपचार भी किया गया। इस अवसर पर फायर ब्रिगेड टीम से राजेश लीडिंग फायरमैन, राजेश ग्रेवाल फायरमैन, जितेंद्र चौहान, प्रिंस सहित गो रक्षक अमन पांडे, रमन, दिनेश शर्मा, साहिल लुहार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें