राजकीय स्कूल का निरीक्षण करते एसडीएम मनोज कुमार दलाल।
बहल। एसडीएम मनोज दलाल ने वीरवार को गांव गोपालवास के राजकीय माध्यमिक विद्यालय का दौरा कर सफाई व्यवस्थाओं का अवलोकन कर जायजा लिया। एसडीएम मनोज दलाल ने कहा कि राजकीय माध्यमिक विद्यालय गोपालवास की सभी व्यवस्थाओं को देखते हुए विद्यालय को मुख्यमंत्री विद्यालय सौंदर्यकरण योजना के तहत सिफारिश की जाएगी।
इस योजना के तहत विद्यालय के सौंदर्यकरण के लिए सरकार की ओर से 50 हजार की ग्रांट दी जाती है। यह ग्रांट विद्यालय के सौंदर्य करण के कार्यों पर खर्च की जाएगी और मुख्यमंत्री की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। विद्यालय में पौधरोपण, सफाई व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाओं का एसडीएम में जायजा लिया।
उन्होंने क्लासरूम का भी निरीक्षण किया, अध्यापकों द्वारा पढ़ाई जा रही कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में मुख्यमंत्री विद्यालय सौंदर्यकरण योजना के तहत प्राइमरी, मिडिल, उच्च और सीनियर सेकेंडरी स्कूल की व्यवस्थाओं के अनुरूप प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक विद्यालय का चयन किया जाता है और उसे 50 हजार रुपये की राशि, प्रमाण पत्र लेकर सम्मानित किया जाता है।