फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक व एसडीएम ने गांव रानीला व भागेश्वरी के जलघरों का किया निरीक्षण, लगाई फटकार

Sat, 21 Nov 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। विधायक राजदीप फौगाट ने शुक्रवार को गांव भागेश्वरी व रानीला में पेयजल समस्याओं का जायजा लिया। जब विधायक राजदीप व उनके साथ एसडीएम बिजेंद्र सिंह हुड्डा मौके पर पहुंचे तो उस दौरान गांव भागेश्वरी के जलघर टैंक में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इन हालातों से साफ हो गया कि गांव में जलघर टैंक सूखे पड़े हैं और टैंक में महीनों से पानी नहीं आया है। ये हालात देख विधायक व एसडीएम ने जन स्वास्थ्य एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर फटकार लगाई। उधर भागेश्वरी के ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि उनके यहां पानी सप्लाई के लिए लोहारू कैनाल से पाइप लाइन डाली गई है। कैनाल में हर माह 15 रोज तक पानी चलता है, लेकिन जलघर तक नहीं आता। ऐसे में वे गंभीर पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। विधायक ने स्थिति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को डिस्ट्रीब्यूटरी से जलघर तक बिछाई गई पाइप लाइन को दुरुस्त कर पानी पहुंचाने के लिए कहा। वहीं गांव रानीला में भी जल्द पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराने की बात कही गई। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही प्रभावी कदम उठाए जाएं। इस अवसर पर इनेलो हलका प्रधान रामनिवास मिर्च, राजकुमार, मंजीत साहू, सुरेंद्र प्रधान, गुलशन सरपंच भागेश्वरी, चौखाराम, प्रदीप कुमार, आशीष आदि  मौजूद थे।
विज्ञापन

वर्जन:::::
जलघर के खाली पड़े टैंकों को भरने के आदेश अधिकारियों को दिए गए है। जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। अधिकारियों को अव्यवस्थाओं को लेकर फटकार भी लगाई गई।
विज्ञापन

विजेंद्र हुड्डा, एसडीएम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें