फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: माता-पिता को तीर्थ कराकर लौटे दो भाइयों का एसडीएम ने किया सम्मान

Thu, 01 Aug 2024 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
अपने माता-पिता को गंगा स्नान करा  कांवड़ में बिठाकर गांव में पहुंचने पर कावड़ियों का स्वागत करत
विज्ञापन
तोशाम (भिवानी)। एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने कांवड़ियों के शिविरों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने श्रवण कुमार की भूमिका में दो भाइयों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन


ढाणीमाहू के दो भाई श्रवण कुमार बनकर माता-पिता को कांवड़ में बिठाकर गंगा स्नान करा वीरवार को गांव लौटे हैं। प्रशासन की तरफ से एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने और ग्राम पंचायत ढाणीमाहू ने दोनों भाइयों व उनके माता-पिता के गांव पहुंचने पर सम्मानित किया गया।
एसडीएम तोशाम मनोज कुमार दलाल ने कहा कि गांव ढाणीमाहू के दोनों बेटों का माता-पिता के प्रति यह सेवाभाव बहुत ही प्रशंसनीय है। बता दें कि अशोक व दिनेश दोनों पुत्रों ने अपने माता-पिता की इच्छा को पूरा करने का निर्णय लेकर वे अपने माता-पिता को लेकर हरिद्वार पहुंच गए। इसके माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर 19 जुलाई को गंगा घाट से लिए निकल कर जब ये पुत्र कांवड़ में बिठाकर अपने माता-पिता को लेकर हरिद्वार जनपद से निकल रहे थे। माता-पिता को स्नान कराने एवं मंदिरों के दर्शन कराने के बाद वीरवार को वापस गांव लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव ढाणीमाहू के सरपंच रणवीर सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों का माता-पिता के प्रति सेवा भाव युवाओं के लिए प्रेरणा है। सरपंच ने बताया कि आज ये गांव पहुंच रहे हैं। गांव पहुंचने पर दोनों भाइयों व उनके माता-पिता का ग्राम पंचायत द्वारा सम्मान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें