फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आज से शुरू होंगे विद्यालय संबद्धता आवेदन, सात नवंबर तक मिलेगा मौका

Tue, 07 Oct 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के लिए अराजकीय स्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संबद्धता आवेदन आठ से 27 अक्तूबर तक स्वीकार किए जाएंगे। विद्यालयों को आवेदन-पत्र और शुल्क ऑनलाइन गेटवे पेमेंट के माध्यम से जमा कराने होंगे।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि जो विद्यालय किसी कारणवश निर्धारित तिथियों में आवेदन नहीं कर पाएंगे वे 5000 रुपये विलंब शुल्क सहित 28 अक्तूबर से सात नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करा सकते हैं। डॉ. पवन कुमार ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए वे अराजकीय स्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालय जो पहले से ही शिक्षा बोर्ड से संबद्ध हैं उन्हें संबद्धता निरंतरता शुल्क के रूप में 2000 रुपये और गुरुकुल व विद्यापीठों को 8000 रुपये जमा कराने होंगे। इसके अलावा नई संबद्धता या अपग्रेड के लिए 20,000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। सभी प्रकार का शुल्क एचडीएफसी बैंक के गेटवे पेमेंट माध्यम से ऑनलाइन जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें