फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: इनेलो की प्रदेशस्तरीय बैठक में भिवानी के कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

Tue, 07 Oct 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) संगठन को और अधिक सशक्त बनाने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को रोहतक में इनेलो की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेशभर से कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया, जबकि भिवानी जिले से भी कार्यकर्ताओं का बड़ा जत्था रवाना हुआ।
विज्ञापन

भिवानी से युवा कार्यकर्ताओं की टीम इनेलो युवा जिला अध्यक्ष संदीप घणघस के नेतृत्व में रवाना हुई। बैठक से लौटने के बाद घणघस ने बताया कि भिवानी से बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए और सभी ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने बताया कि बैठक में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के दिशा-निर्देश दिए। घणघस ने कहा कि युवाओं में इनेलो के प्रति जबरदस्त उत्साह है और आने वाले दिनों में पार्टी का जनाधार और व्यापक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें