फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष आज करेंगे महाविद्यालय का दौरा

Thu, 02 Jan 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लोहारू क्षेत्र के गांव फरटिया भीमा की छात्रा की आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। इस मामले में अब हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र बलियाला शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे गांव सिंघानी के शारदा महिला महाविद्यालय का दौरा करेंगे। इसके बाद, डॉ. रविंद्र बलियाला दोपहर 12.30 बजे गांव फरटिया भीमा के पीड़ित परिवार से मिलेंगे। आयोग के वाइस चेयरमैन विजेन्द्र बडगूजर, रतनलाल बामनिया, मीना नरवाल और पाराराम उर्फ रवि तारनवाली सदस्य भी साथ रहेंगे।
विज्ञापन

महिला आयोग की अध्यक्षा रेनू भाटिया भी पहुंचेंगी भिवानी
हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा रेनू भाटिया शुक्रवार को दोपहर 12 बजे छात्रा की आत्महत्या मामले की जांच के लिए कॉलेज के प्रिंसिपल व स्टाफ से मिलने के लिए सिंघानी शारदा महिला महाविद्यालय का दौरा करेंगी। इसके बाद छात्रा के परिजनों से भी मुलाकात करेंगी। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी साथ रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें